प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं को अल्फा न्यूज़ इंडिया की हार्दिक शुभकामनाएं

Loading

चंडीगढ़ 28/12/2025 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा— देशभक्ति और सेना के प्रति बेशुमार प्यार लिए महज 10 साल के श्रवण सिंह ने दिल बहुत बड़ा दिल से “ऑपरेशन सिंदूर” के दौर में भारतीय सैनिकों को चाय और लस्सी दौड़-दौड़ कर पिलाने जाता था। सैनिक भी उसे सीने से लगते थे तो कभी सैल्यूट करते थे। बेशुमार प्यार उस पर भी लुटाते थे। इसी बजह से यह कर्म क्रम निरंतर चलता गया। इसी भक्ति और दरियादिली को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार” से नवाजा।
फिरोजपुर के दस वर्षीय श्रवण सिंह को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा है। श्रवण सिंह ने “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों को पानी, दूध और लस्सी पहुंचाकर असाधारण साहस और देशभक्ति का जज़्बा दिखाया था। अल्फा न्यूज़ इंडिया श्रवण सिंह और सभी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं देता है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

655737

+

Visitors