![]()
चंडीगढ़ 24 दिसंबर 25 अनिल शारदा पंकज राजपूत रक्षत शर्मा——*चंडीगढ़ लीगल फोरम द्वारा जिला अदालत बार एसोसिएशन, चंडीगढ़ के सहयोग से “प्रशासन में जवाबदेही : सेवा के अधिकार अधिनियम के परिप्रेक्ष्य में” विषय पर एक सेमिनार का सफल आयोजन जिला न्यायालय, सेक्टर-43, में किया गया।इस अवसर पर श्री अजय जग्गा, अधिवक्ता, अतिरिक्त स्थायी अधिवक्ता, यू.टी. चंडीगढ़ ने मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान दिया। उन्होंने सेवा के अधिकार अधिनियम की अवधारणा, उद्देश्य, व्यवहारिक क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक जवाबदेही के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ लीगल फोरम की अध्यक्ष सुश्री रुचि सेखरी के नेतृत्व में तथा जिला अदालत बार एसोसिएशन, चंडीगढ़ के अध्यक्ष श्री अशोक चौहान के संरक्षण में किया गया।इस सेमिनार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं विधि जगत के अनेक सदस्यों ने भाग लिया और सक्रिय सहभागिता के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाया।l


