![]()
पुलिस दल बल के साथ थाना प्रभारी सुनील ने लगायी मीठे जल की छबील व भंडारा पंचकूला 7-6-25 आरके विक्रमा शर्मा अश्विनी शर्मा — ‘जल ही तो जीवन है’, इसका अस्तित्व और उपयोगिता जीवन में अति महत्वपूर्ण है। शुक्रवार निर्जला एकादशी के मोक्षदायिनी दिवस पर पंचकूला शहर में जगह-जगह पर मीठे जल की छबीलें लगाई गईं। इस बीच पुलिस विभाग ने भी अपनी धार्मिक और सामाजिक सहभागिता दिखाते हुए राहगीरों व शहरवासियों को मीठा जल पिलाया और जनता और पुलिस को एक दूसरे का सहयोगी बताया। ट्राफिक पुलिस स्टेशन सेक्टर 4 पंचकूला में भी निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य पर पुलिस दल बल के साथ थाना प्रभारी सुनील कुमार ने मीठे जल की छबील व भंडारा का आयोजन किया। पंचकूला ट्राफिक पुलिस थाना के थाना प्रभारी सुनील कुमार ने स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा को बताया कि राहगीरों को मीठे जल व काले चने व हलवा के साथ अमृतमय सात्विक भंडारा को भी वितरित किया। और यातायात से संबंधित नियमों के विषय पर भी जानकारी दी गई। प्रभारी सुनील ने बताया कि यह हमारी पहल है कि जहां पुलिस क़ानून से जनता में शांति व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका अदा करती है। वहीं जनता व प्रशासन में अच्छे काम करती है। व मानव सेवा में भी 24×7 के आधार पर तत्पर रहती है। अगर कहीं पर पुलिस से सख़्ती से दुर्व्यवहार हो जाता है, इसमें पुलिस की कोई मनसा नहीं होती है। पुलिस भी आम जनता का ही एक अभिन्न अंग है। तभी पुलिस मानव सेवा को प्राथमिकता के आधार पर रखते हुए कार्यरत रहती है। अपने संदेश में बताते हुए ट्राफ़िक पुलिस प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि कठिन दौर में भी पुलिस इंसानों की प्राथमिकता से सेवा करती है। पुलिस सदैव आम जनता के लिए मददगार रहती हैं। पुलिस समाज के ही कार्यों में सेवारत रहती है। यातायात क़ानून व्यवस्था संबंधी जनता को पुलिस से मदद या किसी प्रकार यातायात जानकारी की आवश्यकता है तो हमेशा उनकी सेवा में हरियाणा ट्रैफिक पुलिस पंचकूला तत्पर और कर्मशील है।


