सुपर मॉम्स और सुपर गर्ल्स डांस व मॉडलिंग कंपीटिशन

Loading

सुपर मॉम्स और सुपर गर्ल्स डांस व मॉडलिंग कंपीटिशन हर्षोल्लास से संपन्नचंडीगढ़, 26 मई 2025(अनिल शारदा हरीश शर्मा) प्रस्तुति—:- कल्याण संतोष चैरिटेबल सोसायटी, नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन व यूनिवर्सल इवेंट प्लानर द्वारा चंडीगढ़ सेक्टर 16 स्थित पंजाब कला भवन में डांस और मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।इस आयोजन में ट्राइसिटी चंडीगढ़, हिमाचल, हरियाणा व पंजाब से भारी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उक्त आयोजन में सुपर मॉम्स के डांस और मॉडलिंग दो कैटेगरी और सुपर गर्ल्स जूनियर डांस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस आयोजन में बतौर मुख्यातिथि चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन शिप्रा बंसल ने शिरकत की ।इस मौके पर चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरत समाजसेवी रामगोपाल यादव ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। यह आयोजन नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के हरियाणा प्रदेश जनरल सेक्रेटरी विजेश शर्मा व कल्याण सन्तोष चेरिटेबल सोसायटी की प्रेजिडेंट सीमा ठाकुर द्वारा आयोजित करवाया गया। इस आयोजन में कई फिल्मी व टीवी सीरियल की कलाकारों ने भी रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। इस बारे जानकारी देते हुए अल्फा न्यूज इंडिया को नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश जनरल सेक्रेटरी विजेश शर्मा ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों को आगे लेकर आना है उन्हीं को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के आयोजन करवाए जाते हैं और यह भविष्य में भी करवाए जाते रहेंगे।इस आयोजन में सुपर मॉम्स डांस प्रतियोगिता में पूजा चौहान प्रथम विजेता निशा देवी द्वितीय और सिमी गिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया . इसके अलावा सुपर मॉम्स मॉडलिंग प्रतियोगिता में श्रीमती कमलप्रीत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी, डॉ हरजीत ने द्वितीय स्थान व सिम्मी गिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुपर गर्ल्स जूनियर डांस प्रतियोगिता में अनन्या ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी, याना कुलहारिया ने द्वितीय स्थान व हेजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । सभी कैटेगरी की प्रथम विजेताओं को कैश प्राइज भी दिया गया । इसके अलावा रोडीज़ सीजन 19 कर्म या कांड फेम् मनप्रीत कौर को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया , नन्ही बच्ची ओजल को सेलेब्रिटी गेस्ट,प्रीति राणा शोस्टॉपर , शो ओपनर मालती ठाकुर, शो एम्बेसडर ख्याति साहू को बनाया गया व सभी को ट्राफी और क्राउन से नवाजा गया । इसके साथ ही इस आयोजन में इवेंट कोऑर्डिनेटर प्रतिभा साहू, ओम वर्मा, ईसवी राम , प्रियांशी वर्मा, स्पेशल गेस्ट सुरेंदर ठाकुर, शो पिल्लर व मशहूर मॉडल अल्का श्रीवास्तव, स्पांसर वीएलसीसी द स्कूल ऑफ ब्यूटी के 20 छात्रों ने सभी प्रतिभागियों का मेकअप किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

604263

+

Visitors