पीजीआई में 7 फुट 7 इंच लंबे मरीज हेड कांस्टेबल का सफल ऑपरेशन

Loading

चंडीगढ़ 26.05.2025 आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति—– स्थानीय पीजीआई के अनुभवी डाक्टरों ने 7 फुट 7 इंच लंबे मरीज सुनील कुमार का सफल ऑपरेशन करके उसको नया जीवन दिया है. उक्त ऑपरेशन के ठीक पहले एनेस्थीसिया विभाग की टीम ने ऑपरेशन थिएटर की सेटिंग, बेड, टेबल और उपकरणों में ऑपरेशन से पहले खूब मेहनत करके कई बदलाव किये. पीजीआई के इतिहास का सबसे लंबा मरीज, जम्मू-कश्मीर पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है.

ऑपरेशन के बाद सुनील कुमार हेड कांस्टेबल ने पीजीआई चंडीगढ़ में व्यवस्था की ईमानदारी से सराहना की और डाक्टरों सहित स्टाफ को हार्दिक धन्यावाद दिया. न्यूरोसर्जरी विभाग की टीम ने पिट्यूटरी ट्यूमर का उपचार: किया. डाक्टर भी इतने लंबे रोगी का पहली बार ऑपरेशन करके फूले नहीं समाए. अल्फा न्यूज इंडिया ने सुनील कुमार हेड कांस्टेबल के स्वस्थ दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

604262

+

Visitors