![]()
शिमला 24/5/25 आर विक्रमा शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति — कुदरत ने कहर बरपाया तो कोई नहीं बच पाएगा सिवाय भगवान के कोई बचा नहीं सकेगा। जब भगवान की रचित व्यवस्थाओं पर मानव समाज प्रहार करते हैं तो फिर उसका उत्तर प्रलयकारी ही रहता है। शिमला में कुदरत ने करवट ली तो बादल फटने से खूब माली नुकसान हुआ। शुक्र करो कि जानी नुकसान नहीं हुआ। शिमला के रामपुर क्षेत्र में यह बादल फटने से तकरीबन एक दर्जन भर गाडियां बह जाने का दुखदाई समाचार है। यह संख्या बढ़ने के आसार हैं। जमातखाना नाले में तो बाढ़ ने वीभत्स रौद्र रूप लिया। ओलावृष्टि ने तो फसलों की कमर ही तोड़ दी। कृषि को भारी नुक्सान पहुंचा। दूसरा दुखद समाचार सुजानपुर से है। जहां आसमानी बिजली गिरने से नुकसान हुआ। खबर लिखे जाने तक कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।।कसान


