![]()
चंडीगढ़ 18.05.2025 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा — आज सेक्टर 22 और 23 नगरनिगम के वार्ड नंबर 17 में भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्थानीय सांसद (उप विजेता) ने अपने समर्थकों और वार्ड पदाधिकारियों के साथ तिरंगा यात्रा सम्पन्न की. वार्ड प्रधान विजय शर्मा ने अल्फा न्यूज इंडिया के स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा को बताया कि संजय टण्डन के कुशलतापूर्वक नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में समाज के हर वर्ग के नागरिकों ने बढ़चढ़कर भाग लिया. जय हिंद जय भारत और वन्देमातरम के जय घोष से वातावरण गूंजा दिया. लोगों ने घरों से बाहर आकर तिरंगा यात्रा के साथ-साथ चलकर देशभक्ति की मिसाल पेश की.ii.

