भगवान विष्णु के छठे अवतार शास्त्र शस्त्र ज्ञाता परशुराम प्रकटाय दिवस पर बधाइयां और शुभकामनाएं

Loading

चंडीगढ़ मंगलवार 29 अप्रैल 2025- आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा+ हरीश शर्मा +अश्वनी शर्मा करण शर्मा रक्षत शर्मा—- ब्रह्मांडों के रचयिता भगवान विष्णु महाराज के छठे अवतार भगवान शिव के परम स्नेही शिष्य और माता रेणुका जी और पिता महर्षि जमदग्नि की मातृ पितृ भक्त संतान भगवान परशुराम जी का आज धरा प्रकटाय दिवस है। ज्ञान पुंज, शास्त्र ज्ञाता, महा पराक्रमी योद्धा, सत्य सनातन के संरक्षक, भगवान विष्णु के अवतार, भौतिक जगत में श्रेष्ठ मानवीय मूल्यों के प्रतिष्ठाता, अपने आलौकिक सूक्ष्म व अनंत ज्ञान, शौर्य व तपोबल से सर्वमान्य न्याय व्यवस्था की स्थापना करने वाले भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव की पवित्र स्मृति के पावन पर्व की चराचर जगत को हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं मंगलमय हों ! भगवान श्री परशुराम जी की कृपादृष्टि सदैव सभी सनातनियों पर बरसती है। सबका निस्वार्थ भाव से मंगल और कल्याण समृद्ध रहे। हर सनातनी घर-आँगन में प्रसन्नता, सुख, आत्म सम्मान और समृद्धि, शांति संतुष्टि स्थायी सुरक्षा बनी रहे। आज के भौतिक वातावरण में भगवान परशुराम जी की शिक्षाओं, उपदेशों और मान्यताओं का सार्वभौमिक महत्व और उपयोगिता है। आज भगवान परशुराम के प्रगट दिवस पर सनातनियों को शपथ लेनी चाहिए कि हमें अपनी सुरक्षा अपने धर्म और कर्म के प्रति दूसरों पर निर्भर न रहकर समय की मांग अनुसार शस्त्र उठाने ही होंगे। और धारण भी करने होंगे। ताकि हमारे सनातन धर्म की शास्त्र अनुसार प्रकाष्ठा बनी रहे है। धरा पर सुर और असुर सृष्टि के आदिकाल से ही नदी के दो किनारों की तरह है। जब जब असुर शक्तियों ने शांत सभ्य व शिक्षित समाज के प्रति अकारण उद्दंडता आक्रोश हिंसा नीचता आदि नकारात्मक शक्तियों कुकर्मों षडयंत्र आदि का सहारा लिया। तब तब सनातन और सृष्टि की रक्षा और सुव्यवस्था के लिए भगवान परशुराम भगवान श्री राम श्री भगवान श्रीकृष्ण जी और अब कलयुग में कल्कि अवतार होगा। जो न्याय व्यवस्था और समृद्ध, शांत, सनातन संगत साम्राज्य की पुनः व्यवस्था करेगा।। और यह भगवान हम सब के अंदर विद्यमान है। उसका सूक्ष्म और स्थूल स्वरूप भगवान परशुराम के रूप में एक हाथ में शास्त्र और दूसरे हाथ में शस्त्र लेकर विद्यमान है। आज के दौर में समय और मानवता की मांग है कि शास्त्रों से प्रतिपादित प्रचलन अनुसार आज पापियों दुराचारियों का संहार करने के लिए शस्त्र उठाए जाएं। अल्फा न्यूज़ इंडिया मंडल की ओर से सभी सनातनियों को भगवान परशुराम जी के प्रकटाय दिवस पर विशेष बधाइयां और शुभकामनाएं व मांगलिक कामनाएं सकारात्मकता से सफलता के चरण स्पर्श करें।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

526943

+

Visitors