सार्वजनिक व्यक्तियों कर्मचारियों सहित पवन कुमार शर्मा अधीक्षक को प्रशस्ति प्रमाण पत्र

Loading

चंडीगढ़ 25 जनवरी 2025 आर विक्रम शर्मा हरीश शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति— हर साल की भांति वर्ष 2025 के गणतंत्र दिवस पर भी चंडीगढ़ प्रशासन के सार्वजनिक व्यक्तियों और कर्मचारियों को विशेष क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। शासन की सरकारी सेवा में विशेष क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वालों में गवर्नमेंट प्रेस यूटी चंडीगढ़ के मूल दो कर्मचारियों ने भी प्रेस विभाग और यू टी प्रशासन का नाम रोशन किया है। आजकल चंडीगढ़ पुलिस के एडमिनिस्ट्रेशन के अथक परिश्रमी अपनी ड्यूटी को पूर्णतः समर्पित अधीक्षक (सुपरीटेंडेंट ग्रेड 2) पवन कुमार शर्मा और यू टी सचिवालय में कार्यरत बतौर सीनियर असिस्टेंट सोनिया को भी गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। अल्फा न्यूज़ इंडिया सभी सम्मानित व्यक्तियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

656540

+

Visitors