विदेशों में इधर से उधर किए राजदूत मायने हैं गम्भीर

Loading

चंडीगढ़ मुंबई 07 अक्टूबर आरके विक्रमा शर्मा अरुण कौशिक प्रस्तुति —ईरान-इजरायल में घमासान युद्ध के बीच भारत सरकार ने एक बड़ा फेरबदल किया है। अब भारत के असली मददगार देश इजरायल में भारत के मौजूदा राजदूत संजीव कुमार सिंगला को हटा दिया। एसके सिंगला 1997 बैच के इंडियन फोरेन सर्विस अफसर हैं। सिंगला अब फ्रांस में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किये गये। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के अधिकृत अधिकारी ने उक्त जानकारी उपलब्ध कराई है‌। इजरायल के साथ-साथ इजिप्ट (मिस्र) में भी भारत सरकार के राजदूत को भी तब्दील कर दिया गया है। 1991 बैच के आई एफ एस अधिकारी अजीत विनायक को इजिप्ट यानी मिश्र से हटाकर जर्मनी में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

107642

+

Visitors