गजनवी को बनाया दो जिला का विसचु प्रभारी

Loading

चंडीगढ़ जुलाई हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति — युवा आशीष गजनवी को जिला पंचकूला, जिला अंबाला विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है।भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक आशीष गजनवी को उनके काम को देखते हुए युवा कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा आगमी विधानसभा चुनावों में पंचकूला और अंबाला विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है। वीरवार को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में हुई हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दीपक बाबरिया, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्ण अल्लावारु, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी, सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हिस्सा लिया। जहां आशीष गजनवी को यह ज़िम्मेदारी दी गई। आशीष गजनवी भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तकरीबन 2 वर्षो से कार्यरत है। और हिमाचल ,कर्नाटक, छत्तीसगढ़, पंजाब जैसे बड़े राज्यों में विधानसभा चुनावों में काम कर चुके है। आशीष पूर्व केन्द्रीय मंत्री पवन बंसल के पुत्र मनीष बंसल के करीबी माने जाते है। इससे पहले आशीष चंडीगढ़ युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में बूथ स्तर से प्रदेश स्तर के विभिन्न पदों पर रह कर काम कर चुके है। इस जिम्मेदारी के लिए आशीष गजनवी ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व कृष्णा अल्लावारू और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109948

+

Visitors