सीबीआई की ताबड़तोड़ छापेमारी से कई प्रांतों में मचा हड़कंप

Loading

चंडीगढ़:-11 जनवरी 23 :-राजेश पठानिया /अनिल शारदा/हरीश शर्मा करण शर्मा व अश्विनी शर्मा प्रस्तुति:– सीबीआई कब एक्शन मोड में आ जाए और कब उनका मूड भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी में विचरने वाले मक्कार अधिकारियों नेताओं को दबोचने का बन जाए, कोई भी नहीं कुछ कह सकता है।

भारतीय खाद्य निगम घोटाला मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) का बिग एक्शन देखने को मिला है| एफ सी आई की खरीद, भंडारण और वितरण से संबंधित उक्त स्कैम प्रक्रिया में सीबीआई ने पंजाब और हरियाणा सहित दिल्ली और चंडीगढ़ समेत चार दर्जन से ज्यादा  स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की प्रक्रिया को अंजाम दिया है| आज इसी छापेमारी के साथ ही सीबीआई ने एफसीआई के डीजीएम राजीव मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है| इसके अलावा सीबीआई ने छापेमारी के दौरान अब तक नकद कुल  60,00,000 रुपए  भी बरामद कर जब्त किया है| खबर लिखे जाने तक इस मामले में सीबीआई की अधिकारिक तौर पर और जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

656029

+

Visitors