साध्वी नीलिमा विश्वास जी आईएसबीटीआई इन्स्टिच्यूशनल अवॉर्ड से सम्मानित

Loading

*चंडीगढ़: 15 नवंबर; आरके विक्रमा शर्मा /हरीश शर्मा/ करण शर्मा+ राजेश पठानिया +अनिल शारदा प्रस्तुति:—इंडियन सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन एण्ड इम्यूनोहेमेटोलॉजी की 47वी वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन ट्रांसकोन-2022 बी का कार्यकम होटल रेडिसन ब्लू जम्मू में रखा गया। इसी कार्यक्रम में विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास जी को आईएसबीटीआई इन्स्टिच्यूशनल अवॉर्ड का स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर नवाज़ा गया। अवॉर्ड विश्वास फाउंडेशन की और से संस्था के पदाधिकारी साध्वी नीलिमा विश्वास, ऋषि सरल विश्वास, यशपाल अग्रवाल, रक्षा अग्रवाल, राजेन्द्र गुलाटी व मंजुला गुलाटी ने प्राप्त किया।

ये अवॉर्ड आईएसबीटीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर युधबीर सिंह, महासचिव डॉक्टर संगीता पाठक, उपाध्यक्ष (प्रेरक) टी.आर रैना व उपाध्यक्ष एम सतीश कुमार (तकनीकी) ने मिलकर दिया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में पीजीआई ब्लड बैंक के प्रोफेसर एण्ड हेड डॉक्टर आर.आर.शर्मा, असोशीएट प्रोफेसर डॉक्टर सुचेत सचदेव व जीएमसीएच सेक्टर 32 की प्रोफेसर एण्ड हेड डॉक्टर रवनीत कौर भी मौजूद रहीं।

विश्वास फाउंडेशन को यह अवॉर्ड लगातार रक्तदान शिविर लगाने की एवज में दिया गया। अल्फा न्यूज़ इंडिया ने साध्वी नीलिमा विश्वास जी सहित अन्य तमाम पुरस्कार और सम्मान विजेताओं को हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए सबके स्वस्थ मांगलिक जीवन की शुभकामनाएं दी हैं।।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

642746

+

Visitors