स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी का देहावसान

Loading

चंडीगढ़+ शिमला:- 5 नवंबर:- आरके विक्रमा शर्मा/ हरीश शर्मा प्रस्तुति:—- देवभमि  के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुःख जताते हुए कहा- ”स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी जी के निधन का दुखद समाचार मिला। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं| स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता एवं किन्नौर से संबंध रखने वाले श्याम सरन नेगी जी को हमेशा याद किया जाएगा| उनकी याद हमेशा भावुक करेगी| जयराम ठाकुर ने कहा कि नेगी जी एक प्रेरणा थे| उन्होंने जिंदगी के आखिरी सफर में भी अपना कर्तव्य निभाया और आखिरी बार 2 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए अपना पोस्टल वोट डाला| उन्होंने 34वीं बार यह वोटिंग की थी|”

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटों के लिए एक ही चरण में 12 नवंबर को वोटिंग होनी है लेकिन इससे पहले 80 साल से ज्यादा उम्र और दिव्यांग वोटर्स की सुविधा के लिए पोस्टल वोट की सुविधा रखी गई है| जहां ऐसे में 106 वर्षीय श्याम सरन नेगी अपना आखिरी वोट 2 नवंबर को डाल गए|

 

1951 में डाला था पहला वोट, अध्यापक थे श्याम सरन नेगी जी——-आजाद भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी की चर्चा कोई कम नहीं थी| उन्हें वोटर लीजेंड भी कहा जाता था| क्योंकि श्याम सरन नेगी की जिंदगी में ऐसा कोई मौका नहीं आया जब वह वोट डालने से चूके हों| कोई भी परिस्थिति रही लेकिन श्याम सरन नेगी ने वोट जरूर डाला है| श्याम सरन नेगी ने 1947 में भारत के आजाद होने के बाद 1951 में पहली बार पहले वोटर के रूप में वोटिंग की थी| बताते हैं कि, श्याम सरन नेगी एक ऐसे व्यक्ति थे जिनमें वोटिंग को लेकर बड़ा उत्साह रहता था| आजाद भारत का पहला वोटर बनने की कहानी भी उनकी उत्सुकता व वोटिंग के प्रति उनकी लगन से ही जुड़ी हुई है| आजाद भारत के पहले वोटर होने के अलावा श्याम सरन नेगी एक अध्यापक भी थे|

अल्फा न्यूज़ इंडिया ने देव भूमि हिमाचल प्रदेश की वयोवृद्ध सेवानिवृत्त और स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता कहे और माने जाते श्याम शरण नेगी के देहावसान पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार के साथ अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परम पिता परमेश्वर से विनती है कि यह सदमा सहने का सभी को बल रखें।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

107892

+

Visitors