नकली करेंसी बदलने वाले गिरोह के सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे लाखों रुपए किये बरामद

Loading

चंडीगढ़/पठानकोट:-15 जून:- आरके विक्रमा शर्मा/ कर्ण शर्मा :–बंद हो चुकी भारतीय करंसी को बदलने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पठानकोट पुलिस ने महिला सहित चार लोगों को धर दबोच कर काबू किया। करीब 2 लाख 50 हजार रुपये की भारतीय करंसी भी बरामद की गई है। 70 लाख के करीब चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया करेंसी बरामद की गई ।-पंजाब के पठानकोट में थाना मामून कैंट की पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी जब पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि हिमाचल की ओर से पंजाब में दाखिल हो रहे कुछ लोगों के पास जाली करंसी भारी मात्रा में है। उनको धर दबोचने के लिए पुलिस ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई। जिसके आधार पर थाना मामून कैंट की पुलिस ने नाकाबंदी की। और जब दो अलग अलग गाड़ियों को रोक कर चेक किया। तो उनके पास से चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया की करीब 70 लाख की जाली नकदी बरामद की गई। इस गिरोह में कुल चार लोग शामिल थे। जिनमें से एक महिला भी इनके साथ थी। इनके पास से ढाई लाख की इंडियन करेंसी भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस की ओर से इन चारों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।—इसके बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मामून कैंट ने बताया कि उन्हें एक जानकारी मिली थी कि कुछ लोग नजाएज तरीके से पुरानी करंसी को चेंज करते हैं। और लोगों को ठगते हैं। जिसमें वह चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया के जाली नोट के ऊपर ओरिजिनल नोट लगाकर लोगों के साथ ठगी भी करते हैं। जिसके चलते उनके पास 2 लाख 50 हजार के ओरिजिनल करंसी के अलावा 70 लाख सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जाली नोट बरामद किए गए हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

603388

+

Visitors