![]()
चंडीगढ़:- 4 जून:-आरके विक्रमा शर्मा/ राजेश पठानिया/ अनिल शारदा:—अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस 5 जून को लघु से लेकर विशाल इकाइयों तक विभिन्न माध्यमों द्वारा अपने अपने तरीके से मनाया जाएगा!! इस मौके पर अनेकों प्रकार की प्रतियोगिताओं का क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का लेखन प्रतियोगिताओं का और नाना प्रकार की जागरूक करने वाली पर्यावरण से संबंधित विषयगत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। और प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रोत्साहित और प्रेरित करने के लिए नाना प्रकार के पुरस्कार और सम्मान दिए जाएंगे।
अल्फा न्यूज़ इंडिया ने भी विश्व पर्यावरण दिवस के विषय पर सुधी पाठकों से विषय गत सामग्री कविता गद्य पद्य कथा लघु कथा हास्य व्यंग्य स्लोगन आदि आमंत्रित किए हैं। और सभी प्राप्त होने वाले लेख और कविताओं आदि का सहर्ष निशुल्क रूप से प्रकाशन भी किया जाएगा। और हर विधा में पहले तीन स्थानों पर रहने वाले प्रतियोगियों को अदिति कलाकृति हब आफ हॉबीज एंड हैंडीक्राफ्ट्स एंड हैंडलूम्स और क्राफ्टी ट्रेजरर सहित परफेक्ट मीडिया पी आर (9463986540 व्हाट्सएप) सम्मान और पुरस्कार वितरित करेंगे।

