भाजपा में शामिल होने वाले विभिन्न पार्टियों के नेताओं की थम नहीं रही है कतार

Loading

चंडीगढ़/ नई दिल्ली:28 दिसंबर- अल्फा न्यूज़ इंडिया डेस्क प्रस्तुति:– चंडीगढ़ नगर निगम में भले ही भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त का सामना करना पड़ा है लेकिन पंजाब की सियासत में अकाली दल और कांग्रेस आई को छोड़कर भाजपा में आने वाले नेताओं की कतार थमने का नाम ही नहीं ले रही है ऐसे में पंजाब में भाजपा की अगली सरकार भले ही एक स्तर पर ना बने। लेकिन गठबंधन को बुनियाद बन जाएगी। ऐसा सियासी समीकरण बता रहे हैं।

सूबा पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक पार्टियां बरसाती मेंढक की तरह काफी ज्यादा एक्टिव हो गई हैं|  कांग्रेस आई के दो बड़े दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस का हाथ का साथ छोड़ भाजपा का कमल अब हाथ में  साथ पकड़ लिया है| इन नेताओं में जाने माने कांग्रेस आई नेता फतेह जंग सिंह बाजवा और बलविंदर सिंह लड्डी जैसे नाम शुमार हैं| इनके अलावा अकाली दल के पूर्व विधायक गुरतेज सिंह गुढियाना, यूनाइटेड अकाली दल के पूर्व सांसद राजदेव सिंह खालसा और पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से सेवानिवृत्त हुईं एडीसी और एडवोकेट मधुमीत ने भी बीजेपी को सहर्ष ज्वाइन कर लिया है| इन तमाम ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री व भाजपा के पंजाब प्रांत के प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत की गरिमामयी मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12936

+

Visitors