सुरेंद्र सिंह एक बार फिर यूनियन के चुने गए निर्विरोध प्रधान

Loading

चंडीगढ़;– 14 नवंबर:-आरके विक्रमा शर्मा+करण शर्मा+ अनिल शारदा प्रस्तुति:-–सुरिंदर सिंह लगातार दूसरी बार अगले 3 साल के लिए स्पोर्ट्स कांटेक्ट वर्कर यूनियन (665) के निर्विरोध प्रधान चुने गए ।

आज स्पोर्ट्स कांटेक्ट वर्कर यूनियन(Reg.no 665) का कार्यकाल खत्म होने के बाद आज यूनियन द्वारा चुनाव करवाया गया प्रधान पद के लिए सुरिंदर सिंह का नाम नामजद किया गया और उनके विरोध में एक भी वर्कर ने पर्चा नहीं भरा और सुरिंदर सिंह को सैकड़ों वर्करों की मौजूदगी में अगले 3 साल के लिए निर्विरोध स्पोर्ट्स कांटेक्ट वर्कर यूनियन का प्रधान चुना गया इसके साथ ही महासचिव पद पर *जी एन चौधरी* कैसियर *फुवाली चौधरी* को नियुक्त किया गया। बाकी के कोर कमेटी मेंबरों का चयन जल्द किया जाएगा।

अल्फा न्यूज़ इंडिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।

आज इस मौके पर चंडीगढ़ इंटक प्रदेश अध्यक्ष नसीब जाखड़ यूटी चंडीगढ़ सबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन प्रधान रणजीत मिश्रा महासचिव सुखबीर सिंह सलाहकार यज्ञ नारायण तिवारी सुलभ शौचालय प्रधान किरण बाला मलेरिया कांटेक्ट वर्कर यूनियन महासचिव राजन कुमार जीएमसीएच सुरक्षा कर्मचारी यूनियन महासचिव तालिब हुसैन पब्लिक हेल्थ कांटेक्ट वर्कर यूनियन प्रधान विनोद कुमार एवं सैकड़ों स्पोर्ट्स वर्कर शामिल हुए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

107799

+

Visitors