![]()
चंडीगढ़:- 9 सितंबर: आरके विक्रमा शर्मा +करण शर्मा प्रस्तुति:–
1. लगभग छ: माह की उम्र होने तक रोने पर भी बच्चों की आंख से आंसू नहीं निकलते।
2. उम्र बढऩे के साथ मनुष्य के कान और नाक के आकार में वृद्धि होती है किंतु आंखें जन्म से मृत्यु तक एक ही आकार की रहती हैं।
3. उंगलियों के निशान जैसे ही प्रत्येक व्यक्ति की जीभ के निशान भी अलग-अलग होते हैं।
4. उंगलियां तोडऩे पर जो आवाज सुनाई देती है वह वास्तव में नाइट्रोजन बबल्स के बर्सट होने की आवाज होती है।
5. सिर्फ एक घंटा हैडफोन लगाने से हमारे कानों में जीवाणुओं की तादाद 700 गुना बढ़ जाती है।
6. हमारा दिल एक दिन में लगभग 100,000 बार धड़कता है।
7. हाथ की उंगलियों के नाखून पैरों के नाखूनों से 4 गुना ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं।
8. छींकते समय आंखें खुली रख पाना नामुमकिन है और छींकते समय दिल की गति एक मिली सैकेंड के लिए रुक जाती है।
9. जिस हाथ से हम लिखते हैं, उसकी उंगलियों के नाखून ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं।
10. 70% लिवर, 80% आंत और एक किडनी बगैर भी इंसान जिंदा रह सकता है।

