खबरों की खींच टांग,बिना पिए भांग ; पाठकों की खास मांग

Loading

खबरों की खींच टांग,बिना पिए भांग ; पाठकों की खास मांग 

चंडीगढ़ ; 25 फरबरी ;मनोरंजन न्यूज़ ; आरके शर्मा विक्रमा ;—– 
**हिंदी में अब आपको समझने लगेगा गूगल असिस्टेंट–खबर  
हिंदी को हिंदुस्तानी तो समझ नहीं रहे,गूगल ही कुछ् करेगा अब ! 
** नीरव मोदी समूह की 523  करोड़ की सम्पतियाँ कुर्क –खबर
11400 करोड़ में से बस इतनी ही; ये तो ऊंट के मुंह में जीरा 
**मोदी की जनधन लूट योजना के तहत नया घोटाला ;-राहुल गाँधी 
लूट घोटालों के असली जन्मदाता, पोषक भला हैं कौन राहुल जी 
**हाथी के पांव वाली पेंटिंग कनाडा प्राइममिनिस्टर ट्रुडो को भेंट 
शुक्र करो दरियादिल भारतियों ने हाथी  भेंट नहीं कर दिया 
**मुरैना जिला  में शराबी ने सांप को काटा, सांप की मौत
अब आ गया समझ कि सबसे बड़ा ज़हरीला है कौन 
**अरुणांचल में चीनी भाषा में लिखा रहस्य्मय वस्तु मिली 
ऐसे ही थोड़े चीन इन सब प्रदेशों को अपना हिस्सा बताता है,और करो पब्लिसिटी 
**एचआरटीसी चौकीदार ने 5,00,000 रूपये का बैग वापस किया 
अनपढ़ था सोचा पुराने नोट होंगे,बैग तो खोल के देखा होता 
**ईमानदारी अभी भी जिन्दा है -खबर शीर्षक 
ये बात मोदी [नीरव,ललित—- कोठरी —-] के लिए लागू  नहीं होती 
**ब्रज की होली की बनेगी इंटरनैशनल पहचान ; सीएम योगी
और बच्चियों के बलात्कारियों  और गुंडों,माफियों की भी बनेगी 
**ट्रम्प ने उत्तरी कोरिया पर जड़े बड़े प्रतिबंध 
आप क्या चाहते कि अब हिंदुस्तान भी पाकिस्तान को सबक सिखाये,नामुमकिन 
**पंजाब की कला व् संस्कृति दिखेगी पैनेरमा में ; नवजोत सिद्धू 
नशे में पंजाब है और पंजाब में नशा है, ये झलक तो समूची दुनिया देख रही है 
**वधु प्रवेश के बाद नवविवाहिता ने दिया बच्ची को जन्म ; खबर 
तो बुराई है क्या, बच्चे तो सुसराल में ही आकर होते हैं 
**बादल देश का सबसे बड़ा भ्र्ष्ट परिवार ; नवजोत सिद्धू 
शुक्र है पंजाब का नहीं है ठोको ताली ये ही है गाली 
**नैतिक कारोबार करते वक़्त अंतरात्मा में झांकना चाहिए ; अरुण जेटली 
ये संदेश घपले घोटाले करने वालों के लिए नहीं है, किस की अंतरात्मा में- – – –
**पीएनबी को अब मिडकैप 100 इंडेक्स से आउट होने का लगा इक और झटका 
समूचे भारत की अर्थव्यवस्था तक को झटकने वाले को कैसा झटका फ़टका खटका 
**दिल्ली सरकार को अपना काम नहीं करने दिया जा रहा ; केजरीवाल 
ये ही कि  ब्यूरोक्रेट्स को घर बुलाकर धुनने का 
**डीएमसी में 4 माह से वेतन के पड़े लाले 
शुक्र करो ट्यूशन का दौर पुरयौवन पर है,वर्ना सभी भूखे मरते 
***नीरव मोदी ने 11400 करोड़, कोठारी 3695 करोड़ व् ओबीसी 390 करोड़ 
भई ! अब और कितने अच्छे दिन चाहियें,इनसे तो रातें भी हो गईं अच्छी 
    
   
   
      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

107423

+

Visitors