एक टीका लगवाएं, सबके रक्षक बन जाएं :- सत्यपाल जैन

Loading

चंडीगढ़:- 6 मार्च:- आरके शर्मा विक्रमा/ करण शर्मा:— कोरोनावायरस को दुनिया भर में डब्ल्यू एच ओ ने वैश्विक महामारी घोषित किया था। आज यह  महामारी एक बार फिर दुगुने जोश से भौतिक समाज पर भारी पड़ रही है। और यह पहले से भी इस मर्तबा ज्यादा भयानक असरदार होकर फैल रहा है। लेकिन हम सभी को एतियात बरतनी चाहिए। और दिशानिर्देशों का पूर्णतया पालन करना चाहिए ताकि हम भी सुरक्षित रहें। और हमारे घर परिवार आस-पड़ोस समाज सभी सुरक्षित और स्वस्थ रहें।

 

कोविड-19 की वैक्सीन आने से भारत वासियों में भी अब भय का अभाव है। और लोगों में वैक्सीनेशन के प्रति उत्साह बढ़ता जा रहा है। हालांकि कई केसों में गंभीर परिणाम आने से लोगों में भय व्याप्त है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और भारत के राष्ट्रपति महामहिम गोविंद जी ने यह टीकाकरण करवाया है। और इससे देशवासियों में सकारात्मक संदेश भी गया है ।। लोगों की गलतफहमीओं का निपटारा खुद-ब-खुद हुआ है।

चंडीगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद रहे सत्यपाल जैन जोकि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं और अपर सॉलीसीटर भी हैं ने पीजीआई चंडीगढ़ में जाकर कोविड-19 वैक्सीनेशन करवाया और लोगों को भी वैक्सीनेशन के प्रति प्रेरित करते हुए जल्दी से जल्दी टीकाकरण को मुकम्मल करने की बात कही। इस मौके पर पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक डॉक्टर जगत राम जीबी अन्य डॉक्टरों सहित मौके पर मौजूद रहे। टीकाकरण के बाद भाजपा के कद्दावर नेता सत्यपाल जैन ने कहा कि वह बिल्कुल सहज महसूस कर रहे हैं और किसी भी तरह की शरीर में ऐंठन होना या कोई विकार साइड इफेक्ट या पेन आदि नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

108189

+

Visitors