चंडीगढ़:– 23 जुलाई:- अल्फा न्यूज़ इंडिया डेस्क:– भारत माता के होनहार दूरदर्शी और अनन्य देश प्रेमी सपूतों बाल गंगाधर तिलक जी और चंद्रशेखर जी आजाद की जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र कोटि-कोटि नमन करता है।
23 जुलाई 1856 को बाल गंगाधर जी तिलक ने पावन धरती पर जन्म लिया था। लेकिन उस वक्त भारत माता अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों में बुरी तरह जकड़ी हुई थी।
23जुलाई 1906 को चंद्रशेखर जी आजाद जो भारत माता की आजादी के लिए आजाद ही रहते हुए शहीद हुए थे, का जन्म हुआ था।। चंद्रशेखर आजाद ने आखिरी पल तक फिरंगी हुक्मरानों से लोहा लिया था। और भारत माता के जयघोष करते हुए अपनी ही गोली से प्राण निछावर कर दिए थे।।
बाल गंगाधर तिलक जी ने 1 अगस्त 1920 को अंतिम सांस ली थी। और चंद्रशेखर आज़ाद ने 27 फरवरी 1931 को हंसते-हंसते भारत माता के लिए अपना बलिदान दिया था।।।