भाजपा इकाई के मंडल तेरह का हुआ विस्तार

Loading

चंडीगढ़:- 13  जुलाई:-आरके विक्रमा शर्मा/ करण शर्मा:— वैश्विक महामारी कोरोनावायरस को अब हार मान ही लेनी चाहिए भले ही उसने दुनिया में हर किसी के हौसले गिरा दिए हैं लेकिन मजेदार बात तो यह है कि राजनीति के हुनरमंद ओके सियासत दानों के हौसले आज भी बुलंद हैं देश दुनिया और जनता से ऊपर उठकर आज यह शास्त्र दान अपनी अपनी कुर्सियों को संभालने के लिए, काबिज होने के लिए, सत्तासीन होने के लिए चुनावों की रणभेरी बजाते नजर आ रहे हैं।। एक दूसरे से कुर्सियां छीनते नजर आ रहे हैं। देश भक्ति, देश की सेवा, देश के प्रति समर्पण की शपथ सब गई तेल लेने।। ऐसे में इस देश का बंटाधार होना बिल्कुल तय है। जनता का कहना बिल्कुल सच है कि कोरोनावायरस से तो बच सकते हैं, पर सियासत की इस सत्ता लोलुपता के आगे सब  बेअसर है।।

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के मण्डल नंबर 13 के  मण्डल अध्यक्ष रमेश कौल ने पार्टी के जिला अध्यक्ष राजिन्द्र शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की सहमति से अपने मण्डल का विस्तार करते हुए मण्डल पदाधिकारियों की घोषणा की है |

मण्डल नंबर 13 के मण्डल अध्यक्ष रमेश कौल ने उपाध्यक्ष पद पर विरेन्दर शर्मा, गुरदीप कौर, अश्विनी कुमार, महासचिव पद पर नीलम शाही और शिव कुमार शर्मा, सचिव पद पर रूप शिखा सिन्घानीया, सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर अमित गुप्ता को नियुक्त किया |

उपरोक्त सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए पार्टी के जिला नम्बर 3 के अध्यक्ष राजिन्द्र शर्मा ने कहा कि उपरोक्त सभी लोग इस से पूर्व भी पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को निभा चुके हैं और अपने अनुभवों के माध्यम से मण्डल, जिले और पार्टी को और अधिक सुदृढ़ करेंगे ऐसी उनको पूरी उम्मीद है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

107616

+

Visitors