समर्पित भाव से समर्पण के सेवक जुटे भूखे लोगों के पेट भरने में

Loading

चंडीगढ़: 4 अप्रैल :-आरके विक्रमा शर्मा  /करण शर्मा :—कोरोना वायरस ने दुनिया भर में दुनिया भर में मौत का मंजर जारी रखे हुए हैं हेल्थ सर्विसेज के मामले में दुनिया के चोटी के देश आज कब्रिस्तान के लिए मोहताज हुए पड़े हैं। भारत में वैदिक और आयुर्वेदिक के चलते  भगवान का रूप कहे जाने वाले डॉक्टरों, पुलिस और सफाई कर्मचारियों सहित समाजसेवी संस्थाओं ने कोरोना वायरस के आगे सुरक्षा की एक चीन की दीवार खड़ी कर दी है।

इस महामारी के खूनी खेल के आगे लोगों को अपने पराए का खूब भाव पता चल गया है। इंसानी रिश्तो का धर्म से भी ऊपर स्थान दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में स्थानीय डडू माजरा कॉलोनी में अखिल भारतीय समर्पण फाउंडेशन द्वारा लगातार चार सो जरूरत मंद लोगों को लंगर लगाकर खाना खिलाया जा रहा है। और जो महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। उन्हें भी घर पर खाना पहुंचाया जा रहा है।
चौधरी व उनकी सेवा व्रती टीम सदस्यों ने अल्फा न्यूज इंडिया को  बताया कि कोरोनावायरस के कहर को रोकने के लिए 14 अप्रैल तक लगाए गए कर्फ्यू के दौरान मजदूर वर्ग बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय मजदूरी करने वालों को दो वक्त का खाना भी नसीब नहीं हो पा रहा है।क्योंकि कोरोनावायरस के संभावित खतरे को देखते हुए देशभर में लॉकडाउन है। चंडीगढ़ में 14 अप्रैल तक कर्फ्यू जारी रहेगा। इसलिए ना तो मजदूर दिहाड़ी कर पा रहा है।और ना ही अपने राज्य वापस जाने की अनुमति दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में समर्पण फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी के इन जरुरत मयों के लिए आगे आकर रोजाना लंगर का आयोजन कर रहे हैं।
लोगों से अपील जारी करते हुए एक व्हाट्सएप नंबर 872 8885 777 जारी किया है। जो भी दानी सज्जन उनके इस प्रयासों में हिस्सा देना चाहे तो वह उनसे संपर्क कर सकता है लंगर की सेवा निभाने वाले श्री अमित सिहान, श्री बबली कश्यप, श्री शाहिल, सुश्री पुनीत, सुश्री हरप्रीत कौर,श्रीमति सिमरन, श्री मदन श्री सनी चड्ढा, श्री धर्मेंद्र सूद, श्री सुभाष सूद, श्री प्रिंस बर्तन स्टोर,सुश्री अमृत कौर,दलीप कुमार, मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिन भूखे लाचार असहायों को भोजन नहीं मिल रहाा है वह भी उक्त नंबर पर तुरंत संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94461

+

Visitors