कैबिनेट मंत्री बंसल घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें: अविनाश सिंह शर्मा

Loading

चंडीगढ़ ; 26 मार्च ; आरके शर्मा विक्रमा / करण शर्मा ;—-दो पैरिस बनाम सीटियों की सरहद पर सोहनी सिटी के अन्तिम गांव  मौली जागरां में “चंडीगढ़ की आवाज पार्टी”  के लोकसभा उम्मीदवार अविनाश सिंह शर्मा, ने डोर टू डोर जाकर अपने किए हुए कार्यों को घर घर तक पहुंचाया | एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए अविनाश सिंह शर्मा ने कहा कि, “कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवनकुमार बंसल अब जनता को और ज्यादा बेवकूफ समझ कर फिर से बेवकूफ बनाने का प्रयास कर रहे हैं | पवन बंसल के कार्यकाल में 2010 में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के हुए 52 तरह के नीड बेस चेंज नोटिफिकेशन को उनके इशारे पर दबा दिया गया था | आज पवन बंसल किस मुंह से नीड बेस नोटिफिकेशन की वाहवाही लूटते हुए सेक्टर 40 की सभा करके जनता को बेवकूफ बनाकर गुमराह करना चाह रहे हैं ? चंडीगढ़ की जनता का शोषण अब चंडीगढ़ की आवाज पार्टी नहीं होने देगी | यह भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आई पार्टी दोनों पार्टियों की आपसी मिलीभगत के कारण पिछले 25 वर्षों से चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के निवासियों का जीना दुश्वार हो चुका था |

इस मौके जनता ने बढ़-चढ़कर फूल माला डालकर अविनाश सिंह शर्मा का स्वागत किया और कहा कि अब चंडीगढ़ को एक मजबूत ईमानदार विकल्प मिल गया है | पूरी चंडीगढ़ की जनता चंडीगढ़ की आवाज पार्टी अविनाश शर्मा के साथ खड़ी है | कांग्रेसी एवं भाजपा के नेताओं में अब घबराहट पैदा हो चुकी है कारण अनेकों कारनामों का पर्दाफाश अविनाश शर्मा ने करने का काम किया | इस मौके पर अविनाश सिंह शर्मा की पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कई कार्यकर्ता हाजिर रहे ! कानाफूसी ये भी सुनी गई कि शहर की इकलौती संसदीय सीट पर भाजपा और कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में से मुख्य मुकाबला सिर्फ आप में भाजपा में ही होगा ! चंडीगढ़ की आवाज पार्टी और कांग्रेस आई में तीसरी पोजीशन के लिए घमासान 14 वीं लोकसभा चुनावों में देखने को मिलेगी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94209

+

Visitors