भाजपाध्यक्ष पूर्व के पुत्र का फेक आईडी से ठगी की कोशिश केस दर्ज़ साइबर क्राइम सेल हुआ मुस्तैद

Loading

चंडीगढ़ शनिवार 28/03/2026 अल्फा न्यूज़ इंडिया प्रस्तुति –चंडीगढ़ में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया इस संबंध में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एफआईआर नंबर 47 धारा 319 (2) बीएनएस और 66 (C) आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-18डी निवासी सत्यम टंडन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पहचान का दुरुपयोग करते हुए सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बना ली। आरोप है कि उक्त प्रोफाइल चंडीगढ़ भाजपा के सीनियर नेता और पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन के बेटे के नाम से लगाई गई थी, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई और धोखाधड़ी का प्रयास किया गया। शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और फर्जी प्रोफाइल बनाने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी जानकारी मांगी जा रही है, ताकि आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रोफाइल या मैसेज पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें। यदि किसी को इस तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत साइबर क्राइम पुलिस को सूचित करें। फिलहाल मामले की जांच जारी है।ll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

668608

+

Visitors