![]()
चंडीगढ़/शिमला 07/03/2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति —–अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाडी ने मंच का विस्तार करते हुए हिमाचल प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष के पद पर शिमला हिमाचल प्रदेश निवासी प्रनीता शर्मा को मनोनीत किया है।यह मनोनयन मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र कुमार जैमिनी,राष्ट्रीय महामंत्री हरिकिशन शर्मा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र शर्मा की अनुशंसा से किया है। श्रीमती प्रनीता शर्मा संपूर्ण हिमाचल प्रदेश में मंच के सदस्य बनाने,कार्यकारिणी का गठन करने के लिए अधिकृत है। प्रनीता शर्मा पेशे से पत्रकार है और वह क्रेजी न्यूज़ इंडिया की संपादक भी है।इनका कार्य क्षेत्र संपूर्ण हिमाचल प्रदेश रहेगा। इनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा।आशा है, इनके नेतृत्व में संपूर्ण हिमाचल प्रदेश के मंच सदस्यों की प्रगति होगी एवं उनकी समस्याओं का समाधान होगा।


