![]()
मिठाई दुकानदार से आध करोड़ रुपए की फिरौती मांग फैलाई दहशत पुलिस हुई मुस्तैद
चंडीगढ़ हांसी -01 मार्च 2026 अल्फा न्यूज़ इंडिया प्रस्तुति —– जिला हांसी में एक मिठाईयों के पुराने व स्थापित व्यापारी से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई। जिससे क्षेत्र में असुरक्षा की भावना को खूब फल मिला और बिजनेसमैन क्लास सकते में आ गई है वहीं पुलिस और कानून व्यवस्था की मुस्तैदी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
एक बाइक पर सवार होकर दो युवकों ने चिट्ठी डालकर 50 लाख रुपए की रंगदारी देने की मांग रखकर व्यापारी वर्ग में दहशत फैला दी। पुरानी सब्जी मंडी के सामने छोटू मिष्ठान भंडार के मालिक से मांगी रंगदारी ने व्यापारियों पुलिस और आम पब्लिक के हाथ पांव फूला दिए हैं।।


