जूनियर इंजीनियर 90 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों एसीबी ने दबोचा

Loading

चंडीगढ़ पंचकूला 26 फरवरी 2026-अल्फा न्यूज़ इंडिया प्रस्तुति — हरियाणा के जिला रेवाड़ी के धारूहेड़ा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। ACB (Anti Corruption Bureau) की टीम ने नगर पालिका धारूहेड़ा के जूनियर इंजीनियर (जेई) हरीश को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जेई ने एक ठेकेदार की पेमेंट फाइल पास करने के बदले एक लाख रुपये की मांग की थी।पेमेंट फाइल अटकी, रिश्वत की मांगजानकारी के अनुसार, ठेकेदार राजबीर सिंह ने नगर पालिका धारूहेड़ा में विकास कार्यों का टेंडर लिया हुआ था। विकास कार्य पूरे होने के बाद उनकी पेमेंट की फाइल लंबे समय से जेई हरीश के पास लंबित पड़ी थी।बताया जा रहा है कि जेई लगातार फाइल को टालमटोल कर रहा था। बाद में बिल पास करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की गई। काफी बातचीत के बाद 90 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।ठेकेदार की शिकायत पर विजिलेंस की योजनारिश्वत की मांग से परेशान होकर ठेकेदार राजबीर सिंह ने मामले की शिकायत Vigilance विभाग से की। शिकायत के आधार पर एसीबी टीम ने ट्रैप लगाने की योजना बनाई।वीरवार को तय योजना के तहत राजबीर सिंह को 90 हजार रुपये दिए गए। जैसे ही ठेकेदार ने जेई को रिश्वत की रकम सौंपी, पहले से तैनात ACB Team ने मौके पर ही जेई हरीश को पकड़ लिया।रिटायरमेंट से पहले गिरफ्तारीसूत्रों के अनुसार, जेई हरीश की रिटायरमेंट में करीब पांच महीने का समय शेष था। ऐसे में गिरफ्तारी की खबर से नगर पालिका कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कार्यालय परिसर में कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया।एसीबी ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।भ्रष्टाचार पर सख्त संदेशयह कार्रवाई दर्शाती है कि हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एजेंसियां सक्रिय हैं। सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी की शिकायतों पर अब तेजी से कार्रवाई की जा रही है। विकास कार्यों की पेमेंट में देरी और अवैध मांगों से परेशान ठेकेदारों के लिए यह एक बड़ा संकेत है कि वे शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

638896

+

Visitors