![]()
चंडीगढ़ बुधवार 30.07.2025 आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा प्रस्तुति—-आज भोले बाबा के साथ विशेष तौर पर गणपति जी की गणेश अथरवशीर्ष स्तोत्र से स्तुति करे. 108 दाने मूंग दाल के या हरी मिर्ची लेकर पंचाक्षरी मंत्र ऊं नम शिवाय जपते हुए चढ़ाए,भोले बाबा का आज दही मे हरा धनिया डाल शिवलिंग मर्दन करे। पंचामृत चढ़ाए। बिल्वपत्र ओर शम्मी पत्र भी अर्पित करे। इसके साथ ही कोई हरे फल/सब्जी बाबा को भोग स्वरूप चढ़ाए। आज दो लौटा जल में हरी इलायची डाल बाबा को स्नान करवाए।आज खास तौर पर किन्नर कैलाश महादेव का स्मरण करते हुए बाबा के मंदिर में घुटने टीका के अंदर से बाहर की ओर आते हुए पोंछा लगाए। किन्नर मिले तो उन्हें कुछ दान देकर उनका आशीर्वाद भी ले। जैसे-जैसे ज्योतिषाचार्य पंडित कृष्ण मेहता ने स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा अल्फा न्यूज इंडिया को जानकारी दी है..


