यूपी घर से भटके लड़के को एसआई राजेश कुमार ने मिलाया उसके पिता से परिवार में लौटीं खुशियां दे रहे हैं दुआएं

Loading

चंडीगढ़ पंचकूला 16 जुलाई 25 आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा अश्विनी शर्मा–14 जुलाई 25 को पंचकूला की स्टेट क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने सोशल मीडिया पर घर से लापता एक मंद बुद्धि बच्चे का वीडियो वायरल किया। बच्चा बोलने में असमर्थ था। बस पिता का नाम पप्पू बता रहा था। सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने 14 जुलाई को यह पोस्ट डाली थी। तब से वह बच्चे को उसके माता-पिता से मिलवाने के लिए बेचैन होकर बिना रुके अपनी मानवता, नैतिकता और कानूनी फर्ज अदा करते रहे। तब तक जब तक कि यह बच्चा अपने पिता से नहीं मिल गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट खूब वायरल हुई। यह बच्चा उत्तर प्रदेश के हापुड़ का रहने वाला है। जो अपने घर से लापता हुआ था। घर के बारे में कुछ भी बता पाने में असमर्थ है। अल्फा न्यूज़ इंडिया ने भी इस खबर को प्रमुखता दी। और उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर पंजाब और हरियाणा चंडीगढ़ में इसको प्रचारित प्रसारित किया। अनेकों व्हाट्सएप ग्रुपों, इंस्टाग्राम फेसबुक जहां कहीं भी संभव हुआ, यह पोस्ट अपील के रूप में आगे से आगे भेजी गई। भगवान ने आज इस बच्चे को सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार की और सोशल मीडिया पर इंसानियत को प्रमुखता देने वाले दयालु लोगों की बदौलत उसके परिवार से मिलवाया है। घर परिवार में खुशियां लौट आई हैं। लड़के के पिता पप्पू ने हापुड़ से पंचकूला आकर अपने बेटे को पा लिया है। हरियाणा पुलिस का तहदिल से शुक्रिया अदा करते हुए थक नहीं रहे हैं। सोशल मीडिया का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। साथियों ऐसे ही अपनी नैतिकता अपनी मानवता और अपना कानूनी कर्तव्य भी निभाते रहें। एक दूसरे का हाथ थामते रहें। यही जीवन है। और यही जीवन का लक्ष्य भी होना चाहिए। अल्फा न्यूज़ इंडिया अपनी ओर से भी लड़के को और उसके पिता पप्पू, समूचे परिवार को इस खुशी के मौके पर बधाई और शुभकामनाएं देता है। क्राइम ब्रांच पंचकूला के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार को भी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ एक विशेष सक्रियता, लगन, निष्ठा और विशेष धुन के लिए धन्यवाद करती है। परमात्मा राजेश कुमार सब इंस्पेक्टर आपके घर परिवार में सदा सुख, खुशी, समृद्धि व परोपकार, देशभक्ति, धर्म कर्म की सर्वोच्च प्राथमिकता बनाए रखें।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

527141

+

Visitors