![]()

चंडीगढ़ 25/06/2025 रक्षत शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत —- स्थानीय कांग्रेस आई ने महापौर चुनाव में अब हाथ उठाकर मतदान की अनुमति के फैसले का जोशीला वेल्कम किया ! स्थानीय प्रशासन द्वारा महापौर चुनाव में हाथ उठाकर मतदान की अनुमति देने के फैसले के लिए कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने इस निर्णय के लिए प्रशासक गुलाब चंद कटारिया जी का दिल खोलकर धन्यवाद दिया। लक्की ने कहा कि चंडीगढ़ कांग्रेस और सांसद मनीष तिवारी इसकी लंबे समय से मांग करते रहे हैं। यह फैसला राजनीति की सफाई में एक ऐतिहासिक कार्यवाही है। अब से चंडीगढ़ नगर निगम पार्षदों की छवि में भी निखार आएगा। सच तो यह है कि निगम हमेशा बेबसी में हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों से घिरे रहे हैं। सीनियर डिप्टी मेयर जसवीर सिंह बंटी ने दिल खोलकर इस फैसले को ऐतिहासिक और शहर की जनता के लिए बुनियादी अनिवार्य फैसला बताया है। जसवीर सिंह बंटी को मेयर पद से वंचित रखना भी कसक देता है। सही मायने में जसवीर सिंह बंटी राजनीति की गेम में तारपीडो हुए हैं यह दर्द आज भी सालता है।

