वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन की आधिकारिक घोषणा– आशा जायसवाल

Loading

चंडीगढ़ 21 मई2025 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा करण शर्मा —- वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों ने संस्था के पंजीकरण होने के बाद संस्था की चेयरपर्सन आशा जसवाल के मार्गदर्शन एवं अध्यक्ष अमित राणा की अध्यक्षता में यहां सेक्टर 30 स्थित श्री माँ काली माता के मंदिर में संस्था के मुख्य सदस्यों संग माता रानी के दर्शन करते हुए माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। तथा वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन की आधिकारिक घोषणा की। इस मौके पर संस्था की चेयरपर्सन आशा जसवाल ने स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा को बताया कि उन्हें देश भर की संस्थाओं के बधाई संदेश मिल रहे हैं और सभी ने उनकी संस्था को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। संस्था के अध्यक्ष अमित राणा ने बताया कि उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा हिमाचलियों को संस्था के साथ जोड़ना एवं देश विदेश में रह रहे हिमाचली भाई ,बहनों ,बच्चों को हर मुमकिन सहायता प्रदान करना है। इस मौके पर संस्था के सदस्य विजय बाली, गजेंद्र गज्जू , राकेश दत्ता, मिनाक्षी ठाकुर, सुपर्णा, सुरेश राणा, सनी राजपूत, राजपाल डोंगर, राकेश शर्मा, जनक राणा, मोहिंदर राणा ,मास्टर राणा, तक्ष राजपूत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

605205

+

Visitors