जेएंडके पुलवामा में आतंकियों ने 26 को गोलियों से भून कर किया क़त्ल

Loading

चंडीगढ़ /जेएंडके 22.04.2025 आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा अश्विनी शर्मा प्रस्तुति— पुलवामा दहला आतंकवाद फिर गर्जन करते हुए लील गया दो दर्जन से ज्यादा जिंदगियों को. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक स्थानीय निवासी है, जबकि 25 पर्यटक हैं। मौतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, केवल एक की पुष्टि हुई है।

आतंकवादियों ने पर्यटकों पर 50 से अधिक राउंड गोलियां चलाईं। यह भी कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना की वर्दी में दो आतंकवादी आए थे, पहले उन्होंने पर्यटक से उसका नाम पूछा, फिर उसके सिर में गोली मार दी और फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना बेसरान घाटी में हुई। इनमें से कुछ तो स्थानीय भी हैं। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। क्षेत्र पर हेलीकॉप्टर से नजर रखी जा रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

605477

+

Visitors