कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नाउ नो मोर

Loading

चंडीगढ़ मुंबई 21 अप्रैल 2025 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा पंकज राजपूत प्रस्तुति—कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वेटिकन के अनुसार, पोप ने आज स्थानीय समयानुसार सुबह 7:35 बजे अंतिम सांस ली।पोप फ्रांसिस इतिहास में पहले लैटिन अमेरिकी पोप थे। वह पिछले कई महीनों से स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त थे।पोप फ्रांसिस को 14 फरवरी को रोम के गेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका निमोनिया और एनीमिया का भी इलाज किया जा रहा था। फेफड़ों में संक्रमण के कारण उन्हें पांच सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा।उपचार के दौरान, कैथोलिक चर्च के मुख्यालय वेटिकन ने कहा कि पोप की रक्त परीक्षण रिपोर्ट में गुर्दे की विफलता के लक्षण दिखाई दिए।इसके अलावा प्लेटलेट्स की कमी भी पाई गई। हालांकि, 14 मार्च को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। बीते कल अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उनसे मुलाकात की थी।कैथोलिक ईसाई समाज इस असहनीय सदमे में है। दुनिया भरके देश इस मौके पर शोक संदेश भेज कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

308659

+

Visitors