चीता हेलीकॉप्टर फ्लीट की पहली महिला पायलट बनी कैप्टन श्रद्धा

Loading

अल्फा न्यूज़ इंडिया ने दीं बधाइयां और शुभकामनाएं।।

चंडीगढ़/नई दिल्ली 12 अप्रैल 2025 आरके विक्रमा शर्मा— सतयुग द्वापर त्रेता युग की तरह कलयुग में भी नारी सशक्तिकरण का ध्वज फहरा रहा है। हालांकि कुछ लोग पथभ्रष्ट मजहब भ्रष्ट होकर नारी की अस्मिता मान मर्यादा और उसके वंदनीय नारीत्व को पददलित करने का कोई अवसर नहीं छोड़ते हैं। भले ही इसमें कानून की लचरता भरी जवाबदेही और जिम्मेदारी का अभाव मुख्य कारक है। यहां तक कि अपनी मां बहन बेटी तक का भी हर स्तर का शोषण करने से गुरेज नहीं करते हैं। लेकिन फिर भी नारी की तुलना भारतीय शास्त्रों में धरती माता से की गई है। सनातनी संस्कृति और इसके आदर्श संस्कार जीवन की सफलता का मूल मंत्र हैं । इसी का एक उदाहरण बनी है कैप्टन श्रद्धा। जी हां! कैप्टन श्रद्धा भारतीय सेना की चीता हेलीकॉप्टर फ्लीट की प्रथम महिला पायलट बन गई हैं। कैप्टन श्रद्धा ने हाल ही में लेफ्टिनेंट कर्नल केएस भल्ला के साथ हेलीकॉप्टर को सफलता पूर्वक को-पायलट किया। कैप्टन श्रद्धा 2020 में सेना में शामिल हुई थीं। और 2023 में उन्होंने उड़ान की शुरुआत की। वह अब तक 165 घंटे की सोलो फ्लाइंग कर चुकी हैं। यह सम्मान भारी उपलब्धि नारी सशक्तिकरण के लिए एक नई उदाहरण है। अल्फा न्यूज़ इंडिया कैप्टन श्रद्धा कपूर को उनकी बेमिसाल उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

273838

+

Visitors