![]()

चंडीगढ़ शुक्रवार 14 मार्च 2025 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा पंकज कुमार— रंगो का त्योहार होली आज पूरे देश की तरह चंडीगढ़ ब्यूटीफुल सिटी में भी मनाया जा रहा है तोहर हमारी सामाजिक धार्मिक समानता और एकता भाईचारे का प्रतीक होते हैं। होली रंगों का त्यौहार है। धूमधाम से धर्म परंपराओं के अनुसार मनाया जाता है। होली में हुड़दंग और हल्ला बाजी करने वालों को चंडीगढ़ में तो परहेज रखना ही पड़ेगा। चंडीगढ़ की हिस्ट्री बताती है कि यहां होली पीसफुली ही मनाई जाती है। लेकिन पिछले कुछ समय से चंडीगढ़ में जनसंख्या में “वृद्धि” हुई है। लोगों का सामाजिक धार्मिक दायरा अपने अपने में सिमटना शुरू हो चुका है। वह त्योहारों को भी प्रभावित करता है इसी कारण क्राइम रेट बड़ा है। होली के पवन पर्व और पंजाब में आनंदपुर साहब के होला महल्ला पर अल्फा न्यूज़ इंडिया समस्त समाज को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए हंसी-खुशी और आपसी सहमति से त्योहार मनाने की अपील करती है ।

चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर ने स्पष्ट किया है कि हुड़दंग बाजी व लड़ाई-झगड़ा करने वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। लॉ एंड आर्डर मेंटेन रखने के लिए पूरे शहर में 1300 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। एरिया 10 एसपीज व डीएसपीज में बांटा गया है। 43 इंस्पेक्टर व एसएचओ ड्यूटी पर मुस्तैद तैनात रहेंगे। सिटी में 64 जगहों पर इंटरनल नाके लगेंगे। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए 235 जवान तैनात होंगे। यही नहीं, ड्रंकन ड्राइव के 16 नाके लगाए जाएंगे। अन्य सभी वॉयलेशन के 19 नाके अलग से होंगे। होली होली रंगों से ही मनाएं और सबके साथ मनाएं, मिठाई मिल बांट खाएं। आपसी सहमति मेलजोल सौहार्द और राष्ट्रीय पर्व की शान बनें।

