![]()

चंडीगढ़ 04.03.2025 आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति—- महाकुंभ के बाद अब होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़ और अंबाला कैंट से गोरखपुर और मऊ के लिए 3 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। पहली ट्रेन (04504) चंडीगढ़ से 6 मार्च को रात 11:35 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी, जबकि वापसी में (04503) गोरखपुर से 10:05 बजे रात चलकर अगले दिन दोपहर 2:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन चंडीगढ़, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। दूसरी ट्रेन (05301) मऊ से 6 मार्च को सुबह 4 बजे रवाना होकर देर रात 12:05 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी, जबकि वापसी में (05302) अंबाला कैंट से 1:40 बजे रात रवाना होकर रात 11:30 बजे मऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन 6 से 28 मार्च तक 4 फेरे लगाएगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर ट्रेनों के डिब्बों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।l

