![]()
चंडीगढ़ 27/12/2024– आर विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा — पिछले हफ्ते हरियाणा में आठ जिलों में बड़ी बरसात की मौसम विभाग ने सूचना दी थी। हरियाणा के अनेकों भागों के साथ जिला कुरुक्षेत्र में भी बीते सोमवार खूब बरसात हुई थी। पंजाब के भी तकरीबन एक दर्जन जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था। तेज मूसलाधार बरसात होगी। सर्दी बढ़ेगी। पारा सामान्य से भी इस मौसम में इस सीजन में नीचे जा सकता है। वर्ष 2024 के आखिरी महीने के आखिरी सप्ताह में सर्दी के मौसम की पहली मूसलाधार बरसात हुई। और इस बरसात के साथ खूब ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि ओला का आकार चने के दाने जितना ही देखा गया। लेकिन ओला बरसात के साथ जी भर कर धरती को सफेद चादर ओढाने में कामयाब रहा। यह बरसात अचानक पडने से लोगों में अफरा तफरी मस्ती देखी गई। जहां जिसको जगह मिली, पेड़ के नीचे, शैड के नीचे सर छुपाता देखा गया। मौसम ने करवट ले ली है। पारा चंडीगढ़ में भी अब नीचे लुढकता ही जाएगा। सर्दी में कंपकंपी व ठिठुरन बढ़ेगी और अब सूर्य के कड़कते तेवर कम ही दिखाई देंगे।

