चंडीगढ़ 25 दिसंबर आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति —- भारत के प्रांत सिक्किम में पर्यटकों के लिए खुद का कचरा थैला लेकर चलना अनिवार्य कर दिया गया है। यह निर्णय पर्यटन से उत्पन्न बढ़ते कचरे की समस्या को नियंत्रित करने के लिए लिया गया है। क्या भारत में अन्य प्रांत भी यही सिस्टम लागू करने में आगे आएंगे या लकीर के फकीर ही बने रहेंगे।। अल्फा न्यूज़ इंडिया की केंद्र सरकार और सब राज्य सरकारों से पुरजोर गुजारिश है कि यह आदेश हर सूबे में प्रभावी ढंग से एक्टिव किया जाना चाहिए।।।
