कारगिल विजय दिवस पर योद्धाओं को किया वंदन भारत ने रचा स्वर्णिम इतिहास:- सन्दीप अग्रवाल

Loading


चंडीगढ़ 26 जुलाई आरके विक्रमा शर्मा बीरबल शर्मा —अपने अद्भुत शौर्य से कारगिल युद्ध जीतने वाले जांबाजों को नमन करते हुए कारगिल विजय दिवस की 25वीं शताब्दी पर भाजपा नेताओं ने रिटायर्ड कर्नल वीरेंद्र कुमार को सिरोपा पहना कर वंदन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं को युद्ध का वृतांत बताते हुए रिटायर्ड कर्नल वीरेंद्र कुमार ने बताया कि युद्ध 3 मई को शुरू हो गया था। युद्ध के दौरान 45 दिन तक घरवालो को उनकी कोई खबर नही थी। उनकी पलटन बटालिक सेक्टर में देश के दुश्मनों को रोक रही थी। चट्टानों को काटकर बंकर बनाये गये थे। व लगातार फायरिंग हो रही थी। लेकिन मन मे संकल्प था “तेरा वैभव अमर रहे माँ” को लेकर लगातार मोर्चे पर डटे रहे व विजयी हासिल की । भाजपा युवा नेता सन्दीप अग्रवाल ने कहा कि देश के महान योद्धाओ को समर्पित भाजपा युवा मोर्चा ने इन पूण्य आत्माओं को वंदन किया है। व देश भर में मशाल मार्च निकालें है। और कारगिल योद्धाओ को सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कारगिल युद्ध मे 524 जवान व अधिकारी शहीद हो गए थे जबकि 13 हजार से ज्यादा जवान जख्मी थे। सन्दीप अग्रवाल ने कहा कि देश के लोग भारतीय फौज को दण्डवत प्रणाम करते हैं जो विपरीत परितस्थियों में भी जान की परवाह किये बगैर जंग देश को सलामत रखने के लिए सदैव तैयार रहते है। भाजपा के जिला महासचिव अशोक बलियाँवाली ने कहा कि ऐसे महान योद्धाओ के चलते भारत माता को कभी आंच नहीं आ सकती। और ऐसे योद्धाओ का भाजपा हमेशा सम्मान करती है। भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सोनिया नय्यर ने कहा 1999 में हुए कारगिल युद्ध को लेकर विपरीत परितस्थियों में देश की सेना ने जो दुश्मन से लोहा लिया है वो हमेशा के लिए स्वर्णिम रहेगा। इस मौके पर कुणाल नय्यर, कशिश मेहता, लविश व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

106962

+

Visitors