नरेंद्र जैतक जीयो स्वस्थ दीर्घायु जीवन – अल्फा न्यूज़ इंडिया

Loading

चंडीगढ़– 15 जून– आर विक्रमा शर्मा /अनिल शारदा बीरबल शर्मा /हरीश शर्मा /अश्विनी शर्मा —- भारतीय एकता मंच के कन्वीनर और संस्थापक नरेंद्र जैतक का आज जन्मदिवस सोशल मीडिया पर डिजिटली सेलिब्रेट किया जा रहा है। नरेंद्र जैतक जी को अल्फा न्यूज़ इंडिया मंडल की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं हैं। नरेंद्र ज्योति जी ने जन कल्याण के लिए सर्वसामान्य बिना भेदभाव पक्षपात के एक मंच उपलब्ध करवाया है। यह मंच अपनी साथियों की सहयोग परोपकार की भावना के चलते सभी जरूरतमंदों की यथा समर्थ मदद करते हैं इस मंच का नाम भारतीय एकता मंच है जिसमें कोई भी व्यक्ति कहीं से भी यानी देश और विदेश से भी सदस्य बन सकता है और यथायोग्य मंच के माध्यम से लोगों को सीधे मदद कर सकता है। मंचका गठन पहले-पहल चंडीगढ़ में किया था। अब मंच की दूसरी इकाई मोहाली जिला में भी स्थापित की गई है। यह सब सोच और प्रयास नरेंद्र जैतक की देन है। भारतीय एकता मंच के सदस्य अनिल शारदा के मुताबिक नरेंद्र जैतक जी को जब भी किसी दुखियारे ने उन्हें कॉल लगाई। उन्हें तुरंत रिस्पांस मिलता है। और वह भी पॉजिटिव रूप में। सुझाव और मार्गदर्शन में जैतक जी हमेशा तत्पर रहते हैं। इसके आगे जैतक जी की उम्र व घर की जिम्मेदारियां आदि भी वह आड़े नहीं आने देते हैं। सिद्ध जोगी सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट और ट्राईसिटी प्रेस क्लब के संस्थापक और संचालक जाने माने धर्म और समाज सेवक पंडित राम कृष्ण शर्मा जी और पत्रकार विक्रांत शर्मा ने भी भाई नरेंद्र जैतक जी को जन्मदिवस की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। और उनके सफल और स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना की है। अल्फा न्यूज़ इंडिया ने नरेंद्र जैतक जी के जन्म दिवस पर स्पेशल कवरेज देते हुए अपनी शुभकामनाएं देते हुए संदेश को प्रसारित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

97179

+

Visitors