ऋषभ पंत को भगवान श्री कृष्ण ने दिया है जीवन दान

Loading

चंडीगढ़:- 30 दिसंबर:- आरके विक्रमा शर्मा /अनिल शारदा/राजेश पठानिया +अश्विनी शर्मा प्रस्तुति:—–भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (25 साल) की जिंदगी बाल-बाल बची है| पंत मौत के मुंह से लौट आए हैं| दरअसल, शुक्रवार सुबह तड़के रुड़की में ऋषभ पंत के साथ एक बड़ा सड़क हादसा हो गया| यह हादसा उस वक्त हुआ जब पंत अपनी मर्सडीज कार में दिल्ली से रुड़की अपने मूल निवास आ रहे थे| अभीतक मिली जानकारी के अनुसार, झपकी लगने के चलते पंत कार से कंट्रोल खो बैठे और इसके बाद तेज रफ्तार से कार सीधा डिवाइडर से जा टकराई| कार डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क पर काफी दूर तक घिसली और इसके बाद पलट गई और थोड़ी देर बाद देखते ही देखते कार में भयंकर आग लग गई|

ऋषभ पंत कार में आग लगने से पहले बाहर निकल चुके थे| आस-पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने ऋषभ पंत की मदद की और उन्हें कार से दूर करते हुए डिवाइडर पर लिटाया| लोगों ने ही ऋषभ पंत के हादसे के बारे में पुलिस को तत्काल सूचित किया और इसके बाद पंत को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया|

प्राथमिक उपचार के बाद पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। जहां उनका लगातार इलाज जारी है| पंत के सिर, हाथ की कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में चोटें आईं हैं| उनका दाहिने घुटने में लिगामेंट भी फट गया है साथ ही पीठ रगड़ से बुरी तरह छिल गई है| वहीं, ऋषभ पंत की अंदरूनी चोटों की जानकारी के लिए MRI स्कैन किया जाएगा| उन्हें कुल कितनी चोट आई हैं यह जानकारी बाद में हो पाएगी| बतादें कि, BCCI की मेडिकल टीम भी लगातार ऋषभ पंत की निगरानी कर रही है| BCCI ने ऋषभ के परिवार के साथ संपर्क साधा है|

जहां ऋषभ पंत के हादसे की तस्वीरें सामने आईं थीं तो वहीं अब हादसे के वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं जो कि दिल दहला देने वाले हैं| इन वीडियोज के किसी हिस्से में ऋषभ पंत डिवाइडर पर पड़े नंगे बदन और असहाय दिख रहे हैं तो किसी हिस्से में खून से लाल चेहरा नजर आ रहा है|

अल्फा न्यूज़ इंडिया की भगवान श्री कृष्ण महाराज के श्री चरणों में निस्वार्थ भाव से विनम्रता पूर्वक प्रार्थना है कि देश और खेल के इस गौरव यानी ऋषभ पंत को भगवान तत्काल स्वस्थ दीर्घायु का आशीर्वाद है और वह इस हादसे की पीड़ा से जल्दी बाहर निकल कर अपने क्रिकेट की पिच पर अपने जो हर एक बार फिर दुनिया को दिखाएं।।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

97100

+

Visitors