तीन गिरफ्तार, 15 किलो चूरापोस्त, 100 ग्राम अफीम, 8 ग्राम स्मैक

Loading

 कुरुक्षेत्र ;  8 मार्च :राकेश शर्मा ; अल्फ़ा न्यूज इंडिया ;—-जिला कुरुक्षेत्र में पुलिस गत दिवस मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 किलो चूरापोस्त, 100 ग्राम अफीम, 8 ग्राम स्मैक बरामद करने में सफलता हासिल की। 
इस बारे में जानकारी देते हुये पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में गत दिवस पुलिस ने पहले मामले में थाना शाहाबाद के अंतर्गत साहा रोड़ शाहाबाद के नजदीक गुप्त सूचना के आधार पर रविंद्र उर्फ काला पुत्र रुलदा राम वासी वासी शाहाबाद की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 15 किलो 96 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने रविंद्र को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना शाहाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
दूसरे मामले में थाना पेहवा के अंतर्गत पुलिस ने पेहवा चौक पेहवा के नजदीक विनोद राय पुत्र दीप चंद वासी पिचोलिया मोहल्ला पेहवा की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 100 ग्राम अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
तीसरे मामले में पुलिस ने थाना ईस्माइलाबाद के अंतर्गत गांव चन्नारेहड़ी में कुलदीप सिंह पुत्र मान सिंह वासी चन्नारेहड़ी की तलाशी ली और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8 ग्राम स्मैक बरामद किया। पुलिस ने कुलदीप को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
कुरुक्षेत्र, 8 मार्च :राकेश शर्मा
गत दिवस अज्ञात चोर शाहाबाद से एक गारमेंटस की दुकान का ताला तोडक़र वहां से सोने के गहने और कपड़े चोरी कर ले गये। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 
इस संबंध में थाना शाहाबाद में पुलिस को दी अपनी शिकायत में अजय आहुजा वासी कमेटी बाजार शाहाबाद ने बताया कि अज्ञात चोर गत रात उसकी दुकान का ताला तोडक़र वहां से सोने के गहने और कपड़े चोरी कर ले गये। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 
एक अन्य मामले में थाना शहर थानेसर के अंतर्गत पुलिस को दी अपनी शिकायत में संजय अग्रवाल पुत्र प्रेमचंद वासी सैक्टर 7 कुरुक्षेत्र ने बताया कि अज्ञात चोर गत दिवस उनके घर के सामने से उनकी टी.वी.एस. स्टार सिटी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गये। पुलिस ने इस संबंध में थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज कर लिया है। 
एक अन्य मामले में थाना शहर थानेसर में दी अपनी शिकायत में गुरचरण सिंह पुत्र जगीर सिंह वासी न्यु शिमला पुरी लुधियाना ने बताया कि अज्ञात चोर गत दिवस उसका पर्स चोरी कर ले गया। जिसमें उसके 9000 रुपये, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाईसैंस, ए.टी.एम. कार्ड और पैन कार्ड सहित अन्य कागजात भी थे। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। 
 
कुरुक्षेत्र, 8 मार्च :राकेश शर्मा ; अल्फा न्यूज़ इंडिया ;—–    

      

सडक़ दुर्घटना में हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में एक व्यक्ति द्वारा अपना फर्जी लाईसैंस जमा करवाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस बारे में थाना सदर थानेसर में पुलिस को दी अपनी शिकायत में अधीक्षक जी-2 जिला अदालत कुरुक्षेत्र ने बताया कि जय मंगल यादव पुत्र प्रहलाद राय वासी गांव तुलसी नगर थाना तिरयानी बिहार ने वर्ष 2016 में थाना सदर थानेसर में दर्ज वाहन दुर्घटना में हुई मृत्यु के एक मामले में धोखे से अपना फजी चालक लाईसैंस जमा करवा दिया था। जिस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
आबकारी अधिनियम के तहत दो गिरफ्तार 
कुरुक्षेत्र, 8 मार्च :राकेश शर्मा
पुलिस ने गत दिवस आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज दो अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 7 बोतल अवैध शराब भी बरामद की।
पहले मामले में पुलिस ने थाना शहर थानेसर के अंतर्गत राजेश कुमार उर्फ काला पुत्र नेतराम वासी ज्योति नगर कुरुक्षेत्र को 7 बोतल अवैध शराब सहित झांसा रोड कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
एक अन्य मामले में थाना बाबैन के अंतर्गत नरेंद्र कौर पत्नी सरदाना सिंह वासी बाबैन ने बताया कि त्रिलोक सिंह पुत्र सरदाना सिंह वासी बाबैन शराब पीकर सार्वजनिक शांति भंग करने कर रहा है। जिस पर पुलिस ने त्रिलोक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
महिला थाना कुरुक्षेत्र में मनाया गया महिला सशक्तिकरण दिवस 
कुरुक्षेत्र, 8 मार्च :राकेश शर्मा
जिला पुलिस द्वारा आज महिला थाना कुरुक्षेत्र में महिला दिवस को महिला सशक्तिकरण दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में आयुर्वेदिक कालेज कुरुक्षेत्र की प्रिंसिपल डा. उषा दत्त ने भाग लिया। इस अवसर पर थाने में एक महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें महिला पुलिस कर्मचारियों सहित आसपास के गांव से महिलाओं और पंचायत प्रतिनिधि महिलाओं ने विशेष रुप से भाग लिया। 
इस बारे में जानकारी देते हुये महिला थाना प्रबंधक उप निरीक्षक दलिप कौर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र अभिषेक गर्ग के आदेशानुसार आज महिला दिवस को महिला थाने में महिला शसक्तिकरण दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला भर से विभिन्न ग्राम पंचायत की महिला पंचायत प्रतिनिधियों को थाने में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में आयुर्वेदिक कालेज कुरुक्षेत्र की प्रिंसिपल उषा दत्त ने भाग लिया और मुख्य वक्ता के रुप में डा. दिप्ती, अधिवक्ता सरोज सैनी, संतोष बधवार, अनीता व सहायक उप निरीक्षक कैलाश कौर ने भाग लिया। समारोह के आरंभ में प्रबंधक थाना दलिप कौर ने मुख्य अतिथि का फुलों से स्वागत किया। 
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि ने सबसे पहले उन्हें महिला दिवस की बधाई दी। उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि महिलायें आरंभ से ही पूरी तरह से सशक्त हैं। उन्हें वर्तमान में और अधिक सशक्त होने की आवश्यक्ता है। उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं को अच्छे स्वास्थ्य के लिये जरुरी जानकारियां भी दी। उन्होंने बताया कि महिलायें परिवार का आधार होती हैं। उनका स्वस्थ रहना पूरे परिवार के लिये जरुरी है अत: महिलाओं को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाते रहना चाहिये। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न महिला रोगों के बारे में भी जानकारियां उपलब्ध करवाई और उनसे बचने के भी तरीके बताये। 
उपस्थित सदस्यों को अधिवक्ता सरोज सैनी ने विभिन्न महिला अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को बताया कि वे किस तरह से अपने हकों की रक्षा के लिये कानूनी हकों का प्रयोग कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने महिलाओं को मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर मौजूद अधिवक्ता संतोष बधवार ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुये लड़कियों की शिक्षा पर अधिक बल डाला। उन्होंने कहा कि लड़कियों को अधिक से अधिक शिक्षित करना हमारे समाज के विकास के लिये जरुरी है। लड़कियां जितनी अधिक साक्षर होंगी समाज उतना ही अधिक विकसित होगा। 
वहीं मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुये सहायक उप निरीक्षक कैलाश कौर ने बताया कि महिलायें किसी भी तरह से किसी भी व्यक्ति को अपना और अपने अधिकारों को दुुरुपयोग न करने दें। चाहे उनके परिवार के सदस्य ही क्यों न हों। उन्होंने बताया कि अधिकतर देखने में आता है कि मामला किसी भी अन्य विवाद से संबंधित होता है और परिवार जनों के दबाव में आकर अक्सर महिलायें मामलों में छेड़छाड़ आदि की झूठी शिकायतें कर देती हैं। इससे केवल महिलाओं की छवि खराब होती है और पुलिस जांच प्रभावित होने के साथ-साथ पुलिस को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अत: महिलाओं को पूरी तरह निष्पक्ष रुप से सच्ची शिकायतें ही दर्ज करवानी चाहियें ताकि पुलिस सही ढंग से विश्वसनीयता के साथ जांच कर सके। इस अवसर पर मंच का संचालक उप निरीक्षक रमनदीप ने किया। समारोह में आसपास के क्षेत्रों से पहुंची दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94341

+

Visitors