अवि भसीन चंडीगढ़ प्रशासक की एडवाइजरी कमेटी के बने मेंबर

Loading

चंडीगढ़:- 24 दिसंबर:: आरके विक्रमा शर्मा/ राजेश पठानिया+अनिल शारदा प्रस्तुति:—- इंडस्ट्रियल शेड वेलफेयर एसोसियेशन के चैयरमेन व चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल यूथ एसोसिएशन के फाउंडर मेंबर अवि भसीन को चंडीगढ़ प्रशासक (यूटी एडमिनिस्ट्रेटर) की एडवाइजरी कमेटी का मेंबर नियुक्त किया है जिस पर अवि भसीन ने चंडीगढ़ प्रशासक का आभार प्रकट किया है।

इस अवसर पर लोगों ने जिनमें व्यापार जगत के लोग शामिल थे, ने अवि भसीन का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

गौरतलब है कि अवि भसीन उद्योग जगत में विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर आसीन रहे है तथा उन्होंने लोगों खासकर व्यापार जगत में कई सरहानीय काम किये हैं। इसके अलावा उन्होंने समय समय पर उद्योगों से जुडी के जटिल समस्याओं का निवारण करवाने का भरसक प्रयास अपने समाज सेवा की प्रतिबद्धता को निभाते हुए की है।

अवि भसीन के चंडीगढ़ प्रशासक की एडवाइजरी कमेटी का सदस्य बन जाने पर व्यापारी वर्ग को लाभ मिल सकता है। इसके अलावा व्यापार से जुड़े उद्योगपतियों में अब यह उम्मीद की किरण है कि अवि भसीन के चंडीगढ़ प्रशासक की एडवाइजरी कमेटी का मेंमबर बन जाने से उनके कामों व समस्याओं को प्राथमिकता से हल किये जाने में मदद मिल सकेगी। इससे पहले किसी भी उद्योग या व्यापार से जुड़ा व्यक्ति चंडीगढ़ प्रशासक की एडवाइजरी कमेटी का मेंमबर नही रहा है।

अल्फा न्यूज़ इंडिया ने भी कर्मठ लग्नशील मेहनती परोपकारी और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत युवा राष्ट्र प्रेमी अवि भसीन को इस उपलब्धि के लिए और एक जिम्मेदार और जवाब दे भूमिका निभाने के लिए चयनित और नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर इंडस्ट्रियल शेड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जरनैल सिंह ने कहा कि ये हम सभी के लिए गर्व की बात है कि अवि भसीन को प्रशासक की एडवाइजरी कमेटी का सदस्य बनने का सैभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि अवि भसीन लम्बे समय से उद्योग जगत से जुड़े हुए हैं और उद्योगों की हर संभव सहायता कर रहे हैं तथा शहर की विभिन्न प्रतिष्टित व्यापारिक संघ व एसोसिएशन के साथ जुड़े हुए हैं, वे एक अच्छी समझ के व्यक्ति है तथा उद्योगों की समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं। वे उद्योग से जुड़ी बातों , कार्य प्रणाली, समस्याओं व उनके निवारण की बात सीधे तौर पर रख सकते हैं जिससे जल्द समाधान निकाला जा सकेगा और व्यापारियों को लाभ प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

46044

+

Visitors