अवि भसीन ने दी शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं

Loading

चंडीगढ़  ; 12  मार्च ; आरके विक्रमा शर्मा /राहुल मेहता ;—

– रंगों का त्योहार होली के शुभअवसर पर चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज यूथ एसोसिएशन  के अध्यक्ष अवि भसीन ने शहरवासियों व व्यापारी भाईयों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। 

सिया के अध्यक्ष अवि भसीन ने कहा कि प्रकृति सदा एक रंग में अपनी खूबसूरती को कैद करके नहीं रखती। परिवर्तन प्रकृति का नियम है। विभिन्न मौसम इसे अनेक रंगों में रंग देते हैं। पूरी दुनिया में हिन्दुस्तान एक मात्र देश है जिसमें विभिन्न प्रकार के त्योहार मनाये जाते हैं। कड़ाके की ठंड में लोहड़ी का त्योहार आता है तो कभी रोशनी का पर्व दीपावली तो कभी बसंत रंग की बसंत पंचमी आती है। रंगों, उल्लास, उमंग, संगीत और नृत्य के त्योहार होली की अपनी ही विशेषता है। इस पर्व के आगमन का नाम सुनते ही मन गुलाब की भांति खिल उठता है।
उन्होंने कहा कि होली का पर्व रंगों से भरा पर्व है, छोटा हो या बड़ा सभी इस त्योहार के रंग में रंग जाते हैं। उन्होंने शहरवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि होली का त्योहार दिल खोल का मनाओं लेकिन होली के दिन पानी को व्यर्थ न बहायें और होली सिर्फ सुखे रंगों से ही खेलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

92008

+

Visitors