कैप्टन अमरेंद्र सिंह बने मुख्यमंत्री,6 बने कैबिनेट मंत्री, दो विधायकाएँ बनीं राज्यमंत्री

10 total views , 1 views today

 कैप्टन अमरेंद्र सिंह बने मुख्यमंत्री,6 बने कैबिनेट मंत्री, दो  विधायकाएँ  बनीं राज्यमंत्री  

  चंडीगढ़ : 16 मार्च ; सूबा पंजाब कांग्रेस [आई] के प्रधान महाराजा कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब की कमान बतौर मुख्यमंत्री संभाल ली है। कैप्‍टन सिंह ने आज स्थानीय राजभवन में आयोजित सादे समारोह में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। कैप्टन सिंह को पंजाब के राज्‍यपाल वीपी सिंह बदनौर ने पद और गाेपनीयता की शपथ दिलाई। ततपश्चात आठ अन्य मंत्रियों को  पद व् गोपनीयता शपथ दिलाई । इनमें छह कैबिनेट मंत्री व्  दो राज्‍यमंत्री हैं। कैप्टन मन्त्रिमण्डल में दोनों राज्‍यमंत्री महिला हैं। मं‍त्रियों को आज ही विभाग भी तकसीम कर दिए गए हैं ।

वाह  गुरु नवजोत सिंह सिद्धू, मनप्रीत सिंहबादल , ब्रह्म मोहिंदरा, चरनजीत सिंह चन्‍नी, तृप्‍त राजिंदर बाजवा व राणा गुरजीत सिंह कैबिनेट मंत्री  बनाये गए हैं ! 
कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के बाद ब्रह्म मोहिंदरा, नवजाेत सिंह सिद्धू, मनप्रीत सिंह बादल ने शपथ ग्रहण की ! तृप्‍त राजिंदर बाजवा, राणा गुरजीत और चरणजीत सिंह चन्‍नी ने भी मंत्री पद की शपथ ली । दो महिला विधायकों अरुणा चौधरी और रजिया सुल्‍ताना ने भी बतौर राज्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली !
       कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने खाली खजाने को मद्देनजर रखते हुए शपथ ग्रहण समारोह  सादा रखने के सख्त हिदायतें दी थीं,ऐसा उपस्थिति  कानाफूसी से आभास होता रहा ! 
शपथ लेने के बाद सिद्धू ने कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के पैर छुए। वह शपथ लेने के बाद राज्‍यपाल बदनौर से बिना हाथ मिलाए जाने लगे तो अमरिंदर ने टोका। इसके बाद सिद्धू पलटे आैर राज्‍यपाल से हाथ मिलाया। मनप्रीत सिंह बादल ने शपथ लेने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह राहुल गांधी से मिलने पहुंचे।किस ने किस भाषा में ली शपथ ;—–शपथ ग्रहण समारोह में कैप्टन अमरिंदर सिंह और राणा गुरजीत सिंह ने फिरंगी भाषा [अंग्रेजी] में और महिला विधायक अरुणा चौधरी ने राष्ट्रीय भाषा हिंदी में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण ली। कैबिनेट मंत्री बनाये गए ब्रह्म मोहिंदरा, नवजोत सिंह सिद्धू, मनप्रीत सिंह बादल, चरणजीत सिंह चन्‍नी, तृप्‍त राजिंदर बाजवा और महिला विधायिका रजिया सुल्‍ताना ने पंजाबी [माँ बोली ] में शपथ ग्रहण की । 
शपथ समारोह की कौन कौन बने शानोशौकत ;——आज के शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया के जानेमाने अर्थशास्त्री व् पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह व्  कांग्रेस आई के उपाध्‍यक्ष व् मोस्ट बैचलर राहुल गांधी सहित अनेकों  दिग्गज राजनीतिज्ञ व् नेता भी उपस्थित  रहे। समारो‍ह में देवभूमि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह व उनके अपने अनेकों करीबी रिश्तेदार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, अश्विनी कुमार, राजीव शुक्ला, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित  राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और  कई दिग्‍गज सियासतदान उपस्थित रहे । उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस आई के अध्‍यक्ष व् बालीबुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता राज बब्‍बर, वरिष्ठ नेत्री अंबिका सोनी, पंजाब कांग्रेस आई के पूर्व अध्‍यक्ष प्रताप सिंह बाजवा, दिल्‍ली कांग्रेस के अध्‍यक्ष अजय माकन भी शपथ ग्रहण समारोह की शान बने ।  

              पंजाब की नई कांग्रेस आई की सरकार के आठ कैबिनेट मंत्री मण्डल ;——-
1. कैप्‍टन अमरिंदर सिंह (मुख्‍यमंत्री)- सामान्‍य प्रशासन, गृह, कार्मिक, न्‍याय, विजिंलेंस सहित अन्‍य विभाग  जो अन्‍य मंत्रियों के पास नहीं हैं।
2. ब्रह्म मोहिंदरा- स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण, रिसर्च और चिकित्‍सा शिक्षा, संसदीय कार्य मामले।
3. नवजाेत सिंह सिद्धू – स्‍थानीय निकाय, पर्यटन एवं कला व संस्‍कृति अौर संग्रहालय, पुरातत्‍व व अभिलेख विभाग।
4. राणा गुरजीत सिंह- सिंचाई एवं बिजली
5. मनप्रीत सिंह बादल- वित्‍त, योजना और रोजगार सृजन !
6. चरनजीत सिंह चन्‍नी- तकनीकी शिक्षा और आैद्योगिक प्रशिक्षण।

7. साधु सिंह धर्मसोत- वन, वन्‍य जीव, सामाजिक कल्‍याण व प्रिंटिंग और स्‍टेशनरी विभाग।
8. तृप्‍त राजिंदर सिंह बाजवा- ग्रामीण्‍ा विकास, पंचायत, जलापूर्ति और सीवरेज विभाग।
राज्‍यमंत्री (स्‍वंतत्र प्रभार) ;—— अरुणा चौधरी- उच्‍च और स्‍कूली शिक्षा।
 रजिया सुल्‍ताना- पीडब्‍ल्‍यूडी और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल कल्‍याण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

238052

+

Visitors