फेडरेशन प्रतिनिधिमंडल ने रजिंदर कुमार की अगुवाई में जेपी नड्डा को दिया चिरलंबित मांगों को लेकर मांग पत्र

Loading

चंडीगढ़:- 04 सितंबर आरके विक्रमा शर्मा/करण शर्मा+अनिल शारदा/ राजेश पठानिया प्रस्तुति:—शनिवार को चंडीगढ़ यू टी एस एस फेडरेशन का एक प्रतिनिधिमंडल महसचिव राजिंदर कुमार के अगुआई में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा से मिल कर चंडीगढ़ कर्मचारियों की बहुत लंबे समय से लंबित मांगो का एक मांग पत्र दीयाll जिसमे मुख्य रूप से चंडीगढ़ के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी जो स्वविकृत पदों पर पिछले 12 से 24 सालों से चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे है उनको जल्द पॉलिसी बना के नियमित किया जाए तथा चंडीगढ़ में डेपुटेशन का कोटा खतम कर चंडीगढ़ के कर्मचारियों को उस पर परमोट किया जाए, कंपनसेट ग्राउंड के आधार पर चंडीगढ़ के कर्मचारियों की मृत्यु के पश्चात उनके आश्रितों को नौकरी दी जाए, जिन पोस्टों पर कोई काम नहीं कर रहा जो पूरी तरह से खाली है उन्हे भरा जाए, चंडीगढ़ के कर्मचारियो को हाउसिंग बोर्ड द्वारा जल्द फ्लैट दिए जाएं, चंडीगढ़ मार्केट कमेटी के कर्मचारियो को सिटको के कर्मचारीयों के आधार पर आवास दीया जाए, हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारीयों के लिए पेंशन स्कीम लागू की जाय, सरकारी विभाग जो फायदे में है उनका निजीकरण न किया जाए जैसे बिजली विभाग, सी टी यू, चंडीगढ़ के कर्मचारीयों पर जल्द सभी केंद्रीय सेवा नियम लागू किया जाए जिसमे मुख्य रूप से सी जी एच एस स्कीम को इग्नोर ना किया जाय। इस प्रतिनिधी मण्डल में शिवमूरत, विनोद कुमार शर्मा, जोगिंदर सिंह शामिल थे उन्होंने सभी बातों को ध्यान से सुनते हुए जल्द ही भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी एवं चंडीगढ़ के गवर्नर श्री बनवारी लाल पुरोहित जी से बात करके इस विषय का निवारण जल्द करने से संबंधित बात कही।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94306

+

Visitors