बैंक के अदद क्लर्क से बने मैनेजर के घर रेड करोड़ों की बेनामी संपत्ति की बरामद

Loading

चंडीगढ़/इंदौर:-30 मार्च आरके विक्रमा शर्मा/करण शर्मा+ अनिल शारदा प्रस्तुति:— स्थानीय शहर के मानवता नगर में नर्मदा झाबुआ बैंक के प्रबंधक राजा राम शिंदे के यहां लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार आज सुबह छापामार तुफानी कार्रवाई को अंजाम दिया। लोकायुक्त को आय से अधिक सम्पत्ति होने की कंप्लेंट मिली थी। लोकायुक्त की चार टीमों की इंदौर सहित मनावर व कुक्षी में भी यह कार्रवाई जोरों से चल रही है। मुख्य कार्रवाई मनावर में ही चल रही है। इस समय तक राजा राम शिंदे के पास से डेढ़ करोड की संपत्ति मिली है, जिसमें कारें, मकान, दो पहिया वाहन शामिल हैं। राजा राम शिंदे मौजूदा समय में मनावर में पदस्थ हैं। और लोकायुक्त की मुख्य कार्रवाई मनावर में ही अंजाम की जा रही है। इसके अलावा कुक्षी में भी जोरों पर कार्रवाई जारी है। राजा राम की नर्मदा झाबुआ बैंक में पोस्टिंग महज़ क्लर्क के तौर पर हुई थी। और दो बर्ष पूर्व  ही पदोन्नत कर मनावर में प्रबंधक बनाया गया था। राजा राम के खिलाफ बैंक में भ्रष्टाचार की कंप्लेंट मिली थी। राज्य सरकार की किसानों के ऋण माफी योजना में राजा राम ने रुपये लेकर बड़े पैमाने पर हेरफेर किया था।

राजा राम के दो पुत्र हैं। एक बेटा मनावर में ही वकालत करता है। और दूसरा बेटा इंदौर में इंडिया बुल्स ट्रेडिंग कंपनी में कार्यरत है। इंदौर में लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई इसी बेटे के यहां जारी है। मानवता नगर में उसका छोटा बेटा किराए के फ़्लैट में रहता हैं। कुक्षी में भी मकान था। जो किराए पर उठा दिया। अभी तक राजा राम के पास से, पत्नी की संपत्ति (जमीन) हटाने के बाद डेढ़ करोड की अनुपातहीन संपत्ति बरामद की है। इसमें कारें, जमीन, मकान व दो पहिया वाहनादि शामिल है।

रिकार्ड खंगाल रही पुलिस

बुधवार को सुबह कुक्षी और मनावर स्थित निवास पर आकस्मिक रूप से लोकायुक्त पुलिस पहुंची और संपत्ति के रिकॉर्ड से लेकर अन्य ब्यौरा खंगाल रही है। लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण बघेल ने बताया कि हमारी कार्रवाई जारी है। इन दोनों ही स्थान पर राजाराम शिंदे के निवास में और हम विस्तृत जानकारी निकाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109122

+

Visitors