हिमाचल में दबोचा गया भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद

Loading

हिमाचल में दबोचा गया भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद 


जैसलमेर /शिमला ; 8 जून ; चंद्रभान सोलंकी / हरीश शर्मा मिन्टू ;—–भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ ‘रावण’ को यूपी पुलिस ने बृहस्पतिवार को हिमाचल के डलहौजी से गिरफ्तार कर लिया है। सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के बाद से ही चंद्रशेखर फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तालश में जुटी हई थी लेकिन पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। बता दें कि सहारनपुर में हुए दंगे के पीछे चंद्रशेखर का हाथ बताया जा रहा था। लेकिन इसकी पुष्टी तभी होगी जब चंद्रशेखर इस बात को कबूल लेगा। 

पुलिस आज शाम तक उसे लेकर यूपी पहुंच जाएगी और उससे पूछताछ की करेगी। काफी लंबे समय से भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद फरार चल रहा था।

इससे पकड़े गए दो पदाधिकारी



भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद

गौरतलब है कि बुधवार को भी पुलिस ने भीम आर्मी के दो पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक विधानसभा अध्यक्ष दीपक तथा दूसरा नगर अध्यक्ष प्रवीण शामिल है। दोनों पर पुलिस चौकी में आगजनी, तोड़फोड़, पुलिस एवं मीडिया पर हमले का आरोप है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामनगर में ग्राम शब्बीरपुर में हुए बवाल के विरोध में 9 मई को जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि भीम सेना ने पुलिस प्रशासन पर जाम लगाकर पथराव कर पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कह, आगजनी की और मौके पर पहुंचे मीडिया के लोगों से मारपीट कर उनके वाहनों एवं उनके आसपास खडे़ वाहनों में आग लगा दी।

पुलिस ने इन घटनाओं में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारी बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दीपक निवासी बहादुरगढ़ थाना देवबन्द तथा प्रवीण गौतम निवासी रामगढ़ थाना कुतुबशेर शामिल है। दीपक  भीम आर्मी का विधानसभा अध्यक्ष है तथा प्रवीण गौतम भीमआर्मी का नगर अध्यक्ष है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोतवाली देहात क्षेत्र के मल्हीपुर रोड स्थित सनसिटी कालोनी के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से घटनाओं को अंजाम देने के संबंध में और इसमें शामिल अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109009

+

Visitors